Email

Email - ख़बरें

  • Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
    अगर आपकी ईमेल ID आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको सभी जरूरी नोटिफिकेशन समय पर मिल सकते हैं, जिससे आप अपडेटेड रह सकते हैं। अगर आपका ईमेल एड्रेस बदल गया है या आप बदलना चाहते हैं तो आसानी से आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। यह 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक 6 महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा। वर्तमान में आधार यूजर्स को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
  • Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
    अगर सही समय पर ईमेल नहीं भेजा गया तो वह सिर्फ इनबॉक्स में जाकर ही रह जाएगा। इस स्थिति से बचाव के लिए हम जीमेल में मौजूद ईमेल शेड्यूल फीचर की बात कर रहे हैं, जिससे आप कभी भी ईमेल भेज पाएंगे और उस वक्त आपको जीमेल पर एक्टिव रहने की भी जरूरत नहीं है। यह फीचर यूजर्स को ईमेल लिखे की सुविधा देता है और आपके काम न करने पर उसे सेंड करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
    Gmail भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाली ईमेल सर्विस है। कई जगहों पर सर्विस के लिए अपनी ईमेल आईडी दर्ज करने के चलते आपका ईमेल बहुत से लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे में यह संभावना बनी रहती है कि कोई भी आपको ईमेल कर सकता है। अगर आप अंजान संपर्कों से आने वाले ईमेल से परेशान हो गए हैं तो आप उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं और आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
  • WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
    हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक फ्रॉड तरीका अपनाया है, जिसमें बड़ी कंपनियों के CEO और CFO के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम हैक हो जाता है। इसके बाद हैकर्स WhatsApp Web के जरिए अधिकारियों के अकाउंट से मैसेज भेजकर अकाउंटेंट्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, कर्मचारी उन्हें सही मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
    केंद्र सरकार ने अपने आधिकारिक ईमेल सिस्टम को अपग्रेड करते हुए करीब 16.68 लाख ईमेल अकाउंट्स को Zoho के क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट कर दिया है। MeitY के मुताबिक इस प्रक्रिया पर अब तक 180.10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह माइग्रेशन NIC के जरिए किया गया और इसका उद्देश्य एक सुरक्षित और sovereign ईमेल सिस्टम तैयार करना है, जिसमें डेटा का पूरा नियंत्रण सरकार के पास रहे। प्रति यूजर ईमेल अकाउंट की लागत 170 से 300 रुपये प्रति माह के बीच है, जो स्टोरेज कैपेसिटी पर निर्भर करती है।
  • इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
    Gmail ने अपना सबसे बड़ा अपडेट जारी कर दिया है जिसका इंतजार यूजर्स बहुत लंबे समय से कर रहे थे। कंपनी ने 22 साल पुराने Gmail एड्रेस को बदलने का विकल्प दे दिया है। यानी 2004 में लॉन्च के बाद से अगर आप अपना पुराना Gmail एड्रेस ही इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब उसे बदल सकते हैं और मनचाहा ईमेल आईडी बना सकते हैं।
  • Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
    Oracle ने बड़ी छंटनी को अंजाम दिया है जिसमें 30 हजार कर्मचारी कंपनी से निकाले गए हैं। ग्लोबल लेवल पर कंपनी ने एक महीने के भीतर इन कर्मचारियों की छंटनी की है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में से 12 हजार कर्मचारी निकाले गए हैं। बात यहीं तक सीमित नहीं है। आने वाले एक महीने में और भी छंटनियां की जा सकती हैं।
  • आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
    जीमेल में कॉन्फिडेंशियल (गोपनीय) ईमेल फीचर से एक सेफ ईमेल भेजा जा सकता है। यह ईमेल सिर्फ कुछ ही समय तक सुरक्षित रहता है और आप जितने समय तक चाहते हैं तो उसके बाद डिलीट हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस ईमेल को खोलने के लिए एक पासकोड की जरूरत होती है तो मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।
  • Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
    Gmail में कई एडवांस फीचर्स आते हैं जिनको इस्तेमाल करके आप सुपर स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं और अपना कीमत समय बचा सकते हैं। Google के Gmail में आपको Gemini AI का सपोर्ट मिलता है जिसे आप ईमेल पढ़वाने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। Gmail का Inbox अगर अनचाहे ईमेल से भर गया है तो आप गैर जरूरी ईमेल से तुरंत सब्सक्रिप्शन हटा सकते हैं।
  • Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
    भारत सरकार ने Mozilla Firefox और Thunderbird यूजर्स के लिए एक अहम साइबर सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है। CERT-In के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स में कई हाई-सीवेरिटी कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर हमलावर यूजर्स के डेटा और प्राइवेसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जनवरी 2026 की सिक्योरिटी बुलेटिन में कहा गया है कि खास वेब कंटेंट या लिंक के जरिए इन खामियों को रिमोट तरीके से एक्सप्लॉइट किया जा सकता है। सरकार और Mozilla ने यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है।
  • Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?
    Amazon ने Layoffs 2026 प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूरी सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेवरेंस पैकेज, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट और AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। Amazon का कहना है कि यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने के लिए उठाया गया है।
  • बिना मांगे आया Instagram का पासवर्ड रीसेट ईमेल? क्या आपका अकाउंट खतरे में है, कंपनी ने कहा...
    दुनियाभर के कई Instagram यूजर्स हाल के दिनों में उस वक्त घबरा गए, जब उन्हें बिना किसी रिक्वेस्ट के पासवर्ड रीसेट ईमेल मिलने लगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर हैकिंग और डेटा लीक की आशंकाएं तेज हो गईं। हालांकि Instagram ने साफ किया है कि यह किसी साइबर अटैक या सिस्टम ब्रीच का मामला नहीं है, बल्कि एक टेक्निकल इश्यू की वजह से कुछ अकाउंट्स पर ऐसे ईमेल ट्रिगर हो गए थे। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स के अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन ईमेल्स को नजरअंदाज किया जा सकता है।
  • Gmail यूजर्स सावधान! AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो सकते हैं आपके ईमेल, इन 2 सेटिंग्स को कर लें चेक
    Gmail को लेकर एक नया प्राइवेसी अलर्ट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि कुछ स्मार्ट फीचर्स के जरिए यूजर्स के ईमेल AI से जुड़े टूल्स तक पहुंच सकते हैं। एक टेक एक्सपर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स इन फीचर्स में डिफॉल्ट रूप से ऑप्ट-इन हो सकते हैं, जिन्हें मैन्युअली बंद करना पड़ता है। हालांकि, Google ने इन दावों को भ्रामक बताया है और कहा है कि Gmail कंटेंट का इस्तेमाल Gemini AI को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाता। इसके बावजूद यूजर्स को अपनी सेटिंग्स खुद चेक करने की सलाह दी जा रही है।
  • Gmail पर गलती से चला गया ईमेल, तुरंत ऐसे करें एडिट या डिलीट, जानें कैसे काम करता है अनडू सेंड फीचर
    अनडू सेंड फीचर के जरिए किसी भेजा गया ईमेल फिर से एडिट या डिलीट किया जा सकता है, हालांकि इसमें कुछ ही सेकेंड का समय मिलता है। यह फीचर मैसेज भेजने के बाद एक तय अवधि तक काम करता है, जिससे यूजर्स को ईमेल रिसिवर के इनबॉक्स में पहुंचने से पहले उसे कैंसल करने के लिए थोड़ा सा समय मिल जाता है। यह फीचर जीमेल के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन पर काम करता है।
  • 12 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के ईमेल हुए Zoho पर ट्रांसफर, सुरक्षा पर है खास ध्यान
    केंद्र सरकार के करीब 12 लाख कर्मचारियों के ईमेल Zoho कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर हो गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भी शामिल है। यह नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर बेस्ड सिस्टम ईमेल में ट्रांजिशन सिर्फ 1 साल में हुआ है। इसके अलावा Zoho का सुइट भी एक्टिव हो गया है, जिससे सरकारी कर्मचारी वर्ड फाइल, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन बनाने के लिए ओपन सोर्स एप्लिकेशन पर निर्भर न रहें।

Email - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »