Tesla के अमेरिकी EV में नहीं होगा चाइनीज पार्ट्स का इस्तेमाल

बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी और इसके सप्लायर्स से चीन में बने कुछ कंपोनेंट्स को पहले ही बदल दिया है। टेस्ला का टारगेट अगले एक या दो वर्ष में चीन में बनने वाले सभी अन्य कंपोनेंट्स को बदलना है

Tesla के अमेरिकी EV में नहीं होगा चाइनीज पार्ट्स का इस्तेमाल

इस वर्ष जुलाई में भारत में कंपनी ने अपना पहला शोरूम खोला था

ख़ास बातें
  • कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका से कंपोनेंट्स की सोर्सिंग को बढ़ाया है
  • इस वर्ष जुलाई में भारत में टेस्ला ने अपना पहला शोरूम खोला था
  • टेस्ला को चीन की BYD जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग वाली अपनी कारों में चीन में बने कंपोनेंट्स का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी और इसके सप्लायर्स से चीन में बने कुछ कंपोनेंट्स को पहले ही बदल दिया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से Reuters ने बताया है कि टेस्ला का टारगेट अगले एक या दो वर्ष में चीन में बनने वाले सभी अन्य कंपोनेंट्स को बदलना है। इस बारे में टिप्पणी के लिए Reuters की ओर से भेजे गए निवेदन का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर विवाद के कारण टैरिफ में उतार-चढ़ाव से टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स को प्राइसिंग से जुड़ी स्ट्रैटेजी बनाने में मुश्किल हो रही है। टैरिफ से जुड़े खतरे के मद्देनजर कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका से कंपोनेंट्स की सोर्सिंग को बढ़ाया है। 

इस महीने की शुरुआत में चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के डेटा से पता चला है कि टेस्ला के चीन में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर अक्टूबर में 9.9 प्रतिशत घटकर 61,497 यूनिट्स की रही है। चीन के शंघाई में कंपनी की बड़ी फैक्टरी है। इस फैक्टरी में सितंबर में मॉडल 3 और मॉडल Y का एक्सपोर्ट्स सहित आउटपुट 32.3 प्रतिशत कम रहा है। टेस्ला ने चीन जैसे बड़े मार्केट्स में सेल्स घटने की वजह से भारत कुछ नए मार्केट्स में अपने लिए संभावना की तलाश करनी शुरू की है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

इस वर्ष जुलाई में भारत में टेस्ला ने अपना पहला शोरूम खोला था। हालांकि, देश में कंपनी की सेल्स कमजोर रही है। पिछले महीने कंपनी ने मॉडल Y की सिर्फ 40 यूनिट्स बेची हैं। देश में टेस्ला के बिजनेस की शुरुआत से कुल सेल्स 104 यूनिट्स की रही है। कंपनी ने सितंबर में 64 यूनिट्स की बिक्री की थी। देश में कंपनी ने केवल अपने Model Y को उपलब्ध कराया है। पिछले वर्ष इंटरनेशनल लेवल पर मॉडल Y सबसे अधिक बिकने वाला EV रहा है। हाल ही में टेस्ला ने अपना दूसरा शोरूम राजधानी दिल्ली में शुरू किया था। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक SUV के लिए जुलाई में बुकिंग्स शुरू की थी। इसे मॉडल Y के लिए 600 से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में खरीदा जा सकता है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »