Realme ने हाल ही में भारत में Realme Narzo 90 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy F36 5G और Moto G96 5G से हो रही है।
Photo Credit: Realme/Samsung/Motorola
Realme Narzo 90 5G vs Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G
Realme ने हाल ही में भारत में Realme Narzo 90 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy F36 5G और Moto G96 5G से हो रही है। Realme Narzo 90 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर से लैस है। जबकि Samsung Galaxy F36 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G96 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर है। यहां हम आपको Realme Narzo 90 5G, Samsung Galaxy F36 5G और Moto G96 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F36 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। वहीं Moto G96 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,119 रुपये है।
डिस्प्ले
Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच की एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2372 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
Realme Narzo 90 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F36 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G96 5G में 5,500mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme Narzo 90 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ आता है। जबकि Samsung Galaxy F36 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। वहीं Moto G96 5G एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड हैलो UI स्किन पर चलता है।
प्रोसेसर
Realme Narzo 90 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F36 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Moto G96 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है।
कैमरा सेटअप
Realme Narzo 90 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मेनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Moto G96 5G के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Realme Narzo 90 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Samsung Galaxy F36 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस दिया गया है। वहीं Moto G96 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है।
Samsung Galaxy F36 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है।
Moto G96 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,119 रुपये है।
Realme Narzo 90 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है।
Samsung Galaxy F36 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है।
Moto G96 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान