• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत

17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत

इसमें 12700 ल्यूमेन की ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह 17 साल तक काम कर सकता है।

17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत

Photo Credit: Gizmochina

Mijia Vertical Study Lamp 2 एक स्मार्ट स्टडी लैम्प के रूप में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • यह 15 स्क्वायर मीटर के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है।
  • पुराने मॉडल की तुलना में यह 17 प्रतिशत ज्यादा ब्राइटनेस देता है।
  • यह 12,700 ल्यूमन फ्लक्स देता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया डेस्क लैम्प लॉन्च किया है। यह Mijia Vertical Study Lamp 2 के नाम से मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कोई साधारण स्टडी लैम्प नहीं है बल्कि एक स्मार्ट डिवाइस है जिसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 12700 ल्यूमेन की ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह 17 साल तक काम कर सकता है। इसमें एक स्मार्ट लेयर लगी है। लैम्प AI आधारित ऑटोमेटिक डिमिंग को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 

Mijia Vertical Study Lamp 2 Price

Xiaomi Mijia Vertical Study Lamp 2 की कीमत 2499 युआन (via) (लगभग 34,000 रुपये) है। वर्तमान में इसे सब्सि़डी के साथ 1,996 युआन (लगभग 26,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 

Mijia Vertical Study Lamp 2 Features

Mijia Vertical Study Lamp 2 एक स्मार्ट स्टडी लैम्प है। यह 15 स्क्वायर मीटर के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे बेडरूम और छोटे होम ऑफिस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें लम्बे समय तक चलने वाले LED बीड्स लगे हैं जो 17 साल तक चल सकते हैं। पुराने मॉडल की तुलना में यह 17 प्रतिशत ज्यादा ब्राइटनेस देता है। यह 12,700 ल्यूमन फ्लक्स देता है। सेंट्रल एरिया में यह 1,800 लक्स को रोशनी पैदा करता है। 

लैम्प के लिए कहा गया है कि यह हाथों की छाया नहीं पैदा होने देता है जिससे यूजर लम्बे समय तक इसके नीचे बैठकर लिख पाता है, या स्केच बना सकता है। Study Lamp 2 में एंटी ग्लेयर फीचर है और यह 13 से भी कम UGR रेटिंग के साथ आता है। स्टडी लैम्प में AI आधारित ऑटोमेटिक डिमिंग भी आती है। यह पता लगा सकता है कि कोई इसके नीचे बैठा है या नहीं। यह Mi Home ऐप की मदद से कनेक्ट हो सकता है। इसमें टच कंट्रोल भी दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »