• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल

WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल

प्रीमियम वर्जन लेने वालों को कुछ फीचर्स एक्स्ट्रा मिलेंगे जो फ्री वर्जन वालों को नहीं मिलते हैं।

WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल

सब्सक्रिप्शन आधारित पेड वर्जन में यूजर को एक्सक्लूसिव स्टिकर मिलेंगे।

ख़ास बातें
  • सब्सक्रिप्शन आधारित पेड वर्जन में यूजर को एक्सक्लूसिव स्टिकर मिलेंगे।
  • यूजर को चैट पिन करने के लिए ज्यादा सहूलियत मिलेगी।
  • मिलेंगे नए-नए ऐप थीम, आइकन ऑप्शन और चैट अलर्ट साउंड।
विज्ञापन

WhatsApp नया सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल लॉन्च कर सकता है। Meta का मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अभी तक फ्री ऐप के तौर पर इस्तेमाल होता रहा है। लेकिन कंपनी जल्द ही इसका पेड वर्जन भी लॉन्च कर सकती है जिसमें कुछ खास फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे। इसके साथ ही कई तरह के अन्य बेनिफिट्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं। लेकिन ध्यान देने बात यह है कि नए वर्जन को इस्तेमाल करने की बाध्यता नहीं होगी, यूजर चाहे तो पुराने फ्री वर्जन को ही इस्तेमाल कर सकेगा। आइए जानते हैं कैसा होगा नया सब्सक्रिप्शन मॉडल। 

WhatsApp का पेड वर्जन जल्द ही रिलीज हो सकता है। WABetaInfo की मानें तो कंपनी सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। यह नया वर्जन पूरी तरह एक विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा जिसे यूजर चाहे तो ले सकता है, और न चाहे तो इसकी बाध्यता नहीं होगी। प्रीमियम वर्जन लेने वालों को कुछ फीचर्स एक्स्ट्रा मिलेंगे जो फ्री वर्जन वालों को नहीं मिलते हैं। 

पेड वर्जन में क्या होगा अलग

सब्सक्रिप्शन आधारित पेड वर्जन में यूजर को एक्सक्लूसिव स्टिकर मिलेंगे। यहां यूजर को चैट पिन करने के लिए ज्यादा सहूलियत मिलेगी। अभी यूजर्स तीन चैट पिन कर पाते हैं, लेकिन पेड वर्जन में लिमिट ज्यादा होगी। मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। इसके अलावा भी कई और फीचर्स का फायदा यूजर को मिलेगा। 

क्या है मकसद

नया पेड वर्जन लेकर आने के पीछे कंपनी का मकसद है कि यूजर्स को ऐप पर ज्यादा कंट्रोल दिया जाए लेकिन उसके लिए कीमत चुकानी होगी। पेड वर्जन में यूजर के पास कंट्रोल होगा कि उनका ऐप कैसा दिखे, कैसे उसके अलग-अलग फंक्शन काम करें। नए ऐप थीम, आइकन ऑप्शन और चैट अलर्ट साउंड इसमें शामिल होंगे जो सामान्य यूजर्स को नहीं मिलते हैं। कहा गया है कि कंपनी आने वाले समय में खास फीचर्स की लिस्ट बढ़ा भी सकती है। लेकिन उससे पहले कंपनी यूजर्स का फीडबैक लेना चाहेगी कि उनको नया पेड वर्जन कितना पसंद आ रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »