Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च

यह Tecno Camon 50 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Tecno Camon 50 Pro को लॉन्च किया गया है

Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है
  • यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है
  • Tecno Camon 50 Ultra 5G को जल्द लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Tecno Camon 50 Ultra 5G को पेश किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate दिया जाएगा। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Tecno Camon 50 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Tecno Camon 50 Pro को लॉन्च किया गया है। 

हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। Tecno ने कहा है कि Tecno Camon 50 Ultra 5G को जल्द ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। 

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 4 nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Mali-G615 MC2 GPU है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 12 GB तक का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में पिल शेप वाले कैमरा आइलैंड में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 3x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसकी रियर कैमरा यूनिट 30 fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Tecno Camon 50 Ultra 5G की 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्पीकर यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Tecno की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  2. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  3. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  4. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  5. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  7. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  8. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  9. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  10. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »