Ola Electric को लगा बड़ा झटका, मार्केट शेयर घटकर 27 प्रतिशत हुआ

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी। कंपनी के एक कस्टमर ने खराब सर्विस से नाराज होकर ओला इलेक्ट्रिक के एक शोरूम में आग लगा दी थी

Ola Electric को लगा बड़ा झटका, मार्केट शेयर घटकर 27 प्रतिशत हुआ

इसे सर्विस में देरी से जुड़ी कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं

ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में 23,965 यूनिट्स बेची हैं
  • इसकी बिक्री में यह लगातार दूसरी महीने महीना-दर-महीना आधार पर गिरावट है
  • हाल ही में कंपनी ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बनाने वाली बड़ी कपनियों में शामिल Ola Electric ने पिछले महीने अपनी सबसे कम मासिक बिक्री की है। लगभग दो महीने स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हुई इस कंपनी ने सितंबर में 23,965 यूनिट्स बेची हैं। इसकी बिक्री में यह लगातार दूसरी महीने महीना-दर-महीना आधार पर गिरावट है। 

अप्रैल में कंपनी का मार्केट शेयर 50 प्रतिशत से अधिक का था, जो सितंबर में घटकर 27 प्रतिशत रह गया। इस अवधि में ओला इलेक्ट्रिक के कॉम्पिटिटर्स TVS Motor और Bajaj Auto का मार्केट शेयर बढ़ा है। पिछले कुछ महीनों में बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए डीलरशिप्स की संख्या को बढ़ाकर 500 से अधिक किया है। ओला इलेक्ट्रिक की डीलरशिप्स की संख्या लगभग 800 की है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी की मार्केट शेयर में गिरावट के पीछे इसके कॉम्पिटिटर्स का नए मॉडल लॉन्च करना और इसके सर्विस नेटवर्क की खराब स्थिति प्रमुख कारण हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में देरी से जुड़ी कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं। इसने अपने सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए Hyper Service कैम्पैन शुरू करने की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर बैकअप इलेक्ट्रिक स्कूटर और कैब कूपंस दिए जाएंगे। यह 10 अक्टूबर से अपनी क्विक-सर्विस गारंटी को शुरू करेगी। इसमें कस्टमर्स को एक दिन में रिपेयर की पेशकश की जाएगी। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर कस्टमर्स को बैकअप S1 स्कूटर दिया जाएगा। इसके अलावा Ola Care+ सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स को ओला कैब्स लेने के लिए कूपन दिए जाएंगे जो उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस या रिपेयर पूरी होने तक वैध होंगे। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी। कंपनी के एक कस्टमर ने खराब सर्विस से नाराज होकर ओला इलेक्ट्रिक के एक शोरूम में आग लगा दी थी। कंपनी को प्रत्येक महीने लगभग 80,000 शिकायतें मिल रही हैं। कुछ दिनों पर शिकायतों की संख्या लगभग 7,000 तक पहुंच जाती है। इस वजह से इसके सर्विस सेंटर्स पर काफी प्रेशर है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में खराबी के मामले बढ़ने से कस्टमर्स को ज्यादा इंतजार करना पड़ता है और वे नाराज हो जाते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »