Electric Scooters

Electric Scooters - ख़बरें

  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलेगा कम प्राइस का बेनेफिट, सरकार जारी रखेगी सब्सिडी
    PM E-DRIVE स्कीम के संशोधित प्रावधानों के तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए 2,500 रुपये प्रति किलोवॉट आवर का इंसेंटिव मिलेगा। यह इंसेंटिव प्रति व्हीकल अधिकतर 5,000 रुपये का होगा। इस स्कीम के तहत सब्सिडी के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का अधिकतम प्राइस 1.5 लाख रुपये तय किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
    TVS Motor के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 9,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.33 लाख रुपये से बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गया है। iQube के 2.2 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 5,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसका प्राइस 1.11 लाख रुपये से बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गया है।
  • E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड - Eco, Power और Sport दिए गए हैं। E3 Trion में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच का डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ है। इसमें डैशकैम फंक्शंस, जियो-फेंसिंग और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी के फीचर्स भी मिलते हैं।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
    जुलाई में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था।
  • Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
    जापान की इस ऑटोमोबाइल कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक है। इसकी बैटरी को लगभग 2.40 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में IDC रेंज 150 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। QC3 में सीट के नीचे लगभग 32 लीटर की स्टोरेज मिलती है। इसमें स्मार्ट की सिस्टम भी दिया गया है।
  • Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में देश में बजाज ऑटो के कुल रेवेन्यू में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में बजाज ऑटो को TVS Motor, Ather Energy और Hero MotoCorp से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2 kWh के दो रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जिससे 4.4 kWh की कुल बैटरी कैपेसिटी मिलती है। Hero Motocorp ने बताया है कि VIDA VX2 Plus 4.4 kWh की फुल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज 187 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ हीरो मोटोकॉर्प 1 kW का पोर्टेबल चार्जर देगी, जिससे इसकी बैटरी लगभग 3.30 घंटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
    पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक रही है। TVS Motor ने जून में 47,064 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली इस कंपनी की बिक्री में 76 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iQube की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया है।
  • भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
    पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है।
  • Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh की डिटैचेबल बैटरी दी गई है। Aerox-E का प्राइस लगभग 2.82 लाख रुपये का है। यह देश में कंपनी का सबसे अधिक प्राइस वाला मॉडल है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 12.9 hp की पीक पावर और 48 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यामाहा ने बताया है कि इसकी बैटरी हाई-एनर्जी टाइप सेल्स का इस्तेमाल करती है, जिससे इस स्कूटर का परफॉर्मेंस बेहतर होता है।
  • ₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर
    Komaki Electric Vehicles ने भारतीय बाजार में MG Pro V और MG Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल्स की शुरुआती कीमत 73,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के मुताबिक, MG Pro V एक बार चार्ज होने पर 90-100 किलोमीटर तक चलता है, जबकि MG Pro+ 150 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है। दोनों स्कूटर्स में BLDC हब मोटर, LiFePO4 बैटरी, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और एंटी-थेफ्ट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट में मेटल बॉडी को इन स्कूटर्स की सबसे बड़ी खासियत बताया है।
  • भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
    RVX में 3.24 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिगंल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 160 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sport मिलते हैं। इस इलेक्ठ्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, सरकार की ओर से मिलने वाले इंसेंटिव के बाद RVX का प्राइस 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा.
  • Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
    Hypevolt-R का डिजाइन इस सेगमेंट के अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग है। इसमें फ्लैट सीट्स दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की हेडलाइट को वर्टिकल तौर पर एप्रन पर लगाया गया है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हैंडलबार के बजाय एप्रन पर फिक्स्ड किया गया है। इसका रियर डिजाइन रियर पैनल तक नहीं जाता और इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग लुक मिलता है।
  • Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 43,719 यूनिट्स की रही है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी ने 22,252 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी की ग्रोथ की यात्रा में इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही का महत्वपूर्ण स्थान है। जून में हमने हाल की तिमाहियों में सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन किया है।
  • Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
    दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और CNG दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद करने का प्रस्ताव है। इसके बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का ही रजिस्ट्रेशन होगा। वहीं 1 जनवरी 2027 से केवल ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। नई नीति में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी, इलेक्ट्रिक ट्रकों पर 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव और पुराने BS-IV चार-पहिया वाहन स्क्रैप करने पर 1 लाख रुपये तक का लाभ देने का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »