• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric ने कस्टमर्स की नाराजगी दूर करने के लिए शुरू की जल्द सर्विस की गारंटी

Ola Electric ने कस्टमर्स की नाराजगी दूर करने के लिए शुरू की जल्द सर्विस की गारंटी

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी। कंपनी के एक कस्टमर ने खराब सर्विस से नाराज होकर ओला इलेक्ट्रिक के एक शोरूम में आग लगा दी थी

Ola Electric ने कस्टमर्स की नाराजगी दूर करने के लिए शुरू की जल्द सर्विस की गारंटी

हाल ही में कंपनी ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी

ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक के ग्राहकों को एक दिन में रिपेयर की पेशकश की जाएगी
  • रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर बैकअप इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया जाएगा
  • पिछले महीने कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपनी आफ्टर सेल्स सर्विस में सुधार करने की तैयारी की है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को सर्विस में देरी से जुड़ी कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही थी। इसने अपने सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए Hyper Service कैम्पैन शुरू करने की जानकारी दी है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर बैकअप इलेक्ट्रिक स्कूटर और कैब कूपंस देने की जानकारी दी है। यह 10 अक्टूबर से अपनी क्विक-सर्विस गारंटी को शुरू करेगी। इसमें कस्टमर्स को एक दिन में रिपेयर की पेशकश की जाएगी। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर कस्टमर्स को बैकअप S1 स्कूटर दिया जाएगा। इसके अलावा Ola Care+ सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स को ओला कैब्स लेने के लिए कूपन दिए जाएंगे जो उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस या रिपेयर पूरी होने तक वैध होंगे। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी। कंपनी के एक कस्टमर ने खराब सर्विस से नाराज होकर ओला इलेक्ट्रिक के एक शोरूम में आग लगा दी थी। कंपनी को प्रत्येक महीने लगभग 80,000 शिकायतें मिल रही हैं। कुछ दिनों पर शिकायतों की संख्या लगभग 7,000 तक पहुंच जाती है। इस वजह से ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर्स पर काफी प्रेशर है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में खराबी के मामले बढ़ने से कस्टमर्स को ज्यादा इंतजार करना पड़ता है और वे नाराज हो जाते हैं। 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सीरीज में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है। Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में की जाएगी। Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये है। इसकी टॉप स्पीड 126 km/h का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »