• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक Vitara सितंबर में होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, रेंज

Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक Vitara सितंबर में होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, रेंज

इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित किए गए Bharat Mobility Global Expo में मारूति सुजुकी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था

Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक Vitara सितंबर में होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा

ख़ास बातें
  • इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी की e-Vitara को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। देश कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इस मार्केट में मारूति सुजुकी काफी देरी से एंट्री कर रही है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गा है कि e-Vitara को 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित किए गए Bharat Mobility Global Expo में मारूति सुजुकी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन में थ्री-प्वाइंट मैट्रिक LED डेटाइम रनिंग लाइट को हेडलाइट में इंटीग्रेट किया गया है। इसमें हेडलाइट के सेंटर में पिआनो ब्लैक एसेंट्स भी इसे अलग लुक देते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-टोन  इंटीरियर डैशबोर्ड पर स्क्वेयर्ड-ऑफ एलिमेंट्स के साथ है। इसका इंटीरियर डुअल-टोन के साथ है। 

e-Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प होंगे। इसका 49 kWh  की बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क उपलब्ध कराएगा। e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म की जाएगी। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा। इसके 49 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में WLTP रेंज लगभग 346 किलोमीटर की होगी। इसका सिंगल मोटर के साथ 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट लगभग 430 किलोमीटर और समान बैटरी के साथ डुअल मोटर वाला वेरिएंट लगभग 412 किलोमीटर की रेंज देगा। 

इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला yundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV से होगा। इसमें सिक्योरिटी सात एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारूति सुजुकी ने e-Vitara की प्राइसिंग और बुकिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  6. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  9. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  10. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »