Hyundai

Hyundai - ख़बरें

  • Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
    भारत में अक्टूबर 2026 के दौरान कुल 37,049 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स रजिस्टर हुए, जो पिछले साल के मुकाबले 76.47 प्रतिशत ज्यादा हैं। इस दौरान Tata Motors ने 14,669 यूनिट की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। Mahindra 8,538 यूनिट के साथ दूसरे और JSW MG Motor 5,939 यूनिट के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं, VinFast ने 2,571 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 1,710 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है। Kia, Maruti Suzuki, Hyundai और BYD की बिक्री में भी सालाना आधार पर इजाफा देखने को मिला।
  • Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
    क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बायबैक प्रोग्राम में कस्टमर्स को तीन वर्ष तक या 45,000 किलोमीटर तक के लिए 60 प्रतिशत की एश्योर्ड बायबैक वैल्यू मिलेगी। ह्युंडई के इस बायबैक प्रोग्राम में कस्टमर्स को इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने पर लॉन्ग-टर्म में भी अधिकतम वैल्यू हासिल करने का मौका मिलेगा। पिछले महीने कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को खरीदने के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प को उपलब्ध कराया था।
  • Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
    ह्युंडई ने कहा है कि इस विकल्प से EV को खरीदने की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाएगी। कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें होम चार्जर वेरिएंट्स के लिए स्टैंडर्ड के तौर पर 7.4 KW का वॉल बॉक्स चार्जर शामिल है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स में साइड फुट स्टेप दिया जाएगा।
  • Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
    इस इलेक्ट्रिक SUV के टॉप वेरिएंट्स में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट हो सकता है, जिसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हो सकता है। Sierra EV के बाकी वेरिएंट्स में डुअल-स्कीन सेटअप हो सकता है। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, कुछ ड्राइव मोड और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स हो सकते हैं।
  • Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 84 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। देश में इससे पहले Ioniq 5 को 72.6 kWh की बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया था। नए बैटरी पैक के साथ यह लगभग 690 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज उपलब्ध करा सकती है। इसे ह्युंडई के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव का भी विकल्प है।
  • Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
    e Vitara के प्राइसेज 15.99 लाख रुपये से 20.01 लाख रुपये के बीच हैं। इस मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta EV और MG Motor की ZS EV से है। e Vitara का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इसके साथ 3.99 प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा।
  • Hyundai की Creta Electric की बढ़ी चार्जिंग स्पीड, 100Kw फास्ट चार्जिंग को करेगी सपोर्ट
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 18.02 लाख रुपये से 23.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है।
  • Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO EV इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हाल ही में कंपनी ने XUV 7XO को लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक SUV के सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ाने की तैयारी है।
  • VinFast की इलेक्ट्रिक SUVs ने सेल्स में Hyundai और Kia को पीछे छोड़ा
    कंपनी की VF6 और VF7 के प्राइसेज 16.49 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में यह प्राइस रेंज कॉम्पिटिटिव मानी जाती है। VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स और ह्यंडुई को कड़ी टक्कर दे सकती है।
  • Tata Motors के लिए Harrier इलेक्ट्रिक बनी सबसे अधिक बिकने वाला EV
    कंपनी की महाराष्ट्र में पुणे के निकट पिंपरी की फैक्टरी में हैरियर इलेक्ट्रिक की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Harrier.ev की सिंगल चार्ज में रेंज 620 किलोमीटर से अधिक की है। इसमें डुअल मोटर (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है जो सभी चार व्हील्स को पावर देता है। यह Drift और Boost मोड्स के साथ है।
  • Maruti ने 1 दिन में 50 हजार, Hyundai ने 11 हजार और Tata ने 10 हजार कारें बेची, आप भी कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग
    भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट ने इस नवरात्रि में जबरदस्त तेजी देखी। GST 2.0 टैक्स सुधार ने छोटे और मिड-रेंज कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया, जिससे कीमतें किफायती हुईं। Maruti Suzuki ने 25,000 कारों की डिलीवरी, Hyundai ने 11,000 डीलर बिलिंग्स और Tata Motors ने 10,000 डिलीवरी दर्ज की। Alto, WagonR, Swift, Nexon, Punch, Tiago, Altroz और Harrier जैसी कारों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है।
  • Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक Vitara सितंबर में होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV से होगा। इसमें सिक्योरिटी सात एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारूति सुजुकी ने e-Vitara की प्राइसिंग और बुकिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
  • MG Motor की ZS EV पर 4 लाख रुपये से अधिक के डिस्काउंट का ऑफर
    यह देश में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल था। इसका मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV और Mahindra & Mahindra की BE6 से है। MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देश में पिछले कुछ महीनों से यह सबसे अधिक बिकने वाली EV है। इसकी लॉन्च के बाद से 27,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है।
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की लॉन्च के बाद से 4,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री
    इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल स्क्रीन इंफोटेनमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इस फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं।
  • Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, भारी लॉस के बाद Hyundai, Kia ने बेची बड़ी हिस्सेदारी
    मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लॉस बढ़कर लगभग 870 करोड़ रुपये होने के बाद इसके शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई है। Ola Electric को दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनियों Hyundai Motor और Kia ने भी झटका दिया है। वित्तीय मुश्किलों के साथ ही रेगुलेटरी स्क्रूटनी का सामना कर रही इस कंपनी में Hyundai और Kia ने लगभग 13.6 करोड़ शेयर्स की बिक्री की है।

Hyundai - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »