• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla की फैक्टरी में पीयूष गोयल के विजिट के बाद एलन मस्क ने मांगी माफी....

Tesla की फैक्टरी में पीयूष गोयल के विजिट के बाद एलन मस्क ने मांगी माफी....

इस विजिट के बाद गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टेस्ला की मोबिलिटी में बड़ा बदलाव लाने की यात्रा में भारत के योगदान का जिक्र किया था

Tesla की फैक्टरी में पीयूष गोयल के विजिट के बाद एलन मस्क ने मांगी माफी....

कंपनी की भारत से अपने कंपोनेंट्स का इम्पोर्ट दोगुना करने की तैयारी है

ख़ास बातें
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया में टेस्ला के प्लांट का गोयल ने विजिट किया था
  • कंपनी की योजना भारत में प्लांट लगाने की है
  • इसने सरकार से शुरुआत में इम्पोर्ट टैरिफ में छूट का निवेदन किया है
विज्ञापन
दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के CEO, Elon Musk ने भारत के कॉमर्स मिनिस्टर Piyush Goyal के टेस्ला की फैक्टरी के विजिट के दौरान मौजूद नहीं होने पर माफी मांगी है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में टेस्ला की फैक्टरी का गोयल ने विजिट किया था। 

इस विजिट के बाद गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टेस्ला की मोबिलिटी में बड़ा बदलाव लाने की यात्रा में भारत के योगदान का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय इंजीनियर्स और फाइनेंस प्रोफेशनल्स ने कंपनी में सीनियर पोजिशंस पर कार्य करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गोयल ने बताया कि टेस्ला की भारत से अपने कंपोनेंट्स का इम्पोर्ट दोगुना करने की तैयारी है। इस पोस्ट के उत्तर में मस्क ने कहा कि गोयल का कंपनी की फैक्टरी का विजिट एक सम्मान की बात है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, "टेस्ला की फैक्टरी का आपका विजिट एक सम्मान की बात है। मैं कैलिफोर्निया नहीं पहुंच पाने के कारण माफी चाहता हूं।" 

टेस्ला को केंद्र सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और EV की मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए कहा है। Financial Times की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि केंद्र सरकार इम्पोर्ट टैरिफ को घटाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो टेस्ला को देश में जल्द बिजनेस शुरू करने का प्रोत्साहन मिल सकता है। इस रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि टेस्ला ने सरकार से शुरुआत में इम्पोर्ट टैरिफ में छूट का निवेदन किया है जिससे वह कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) कारों के इम्पोर्ट पर 70 प्रतिशत की कस्टम्स ड्यूटी के बोझ को कुछ घटा सके। 

हालांकि, सरकार के इस तरह के किसी फैसले से टेस्ला के अलावा ऐसी सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों को आसानी हो सकती है जो देश में EV का इम्पोर्ट करती है। टेस्ला ने भारत से 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की योजना बनाई है। कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने की योजना के बारे में गोयल के साथ मीटिंग भी की थी। इस फैक्टरी में बनने वाले EV का प्राइस लगभग 24,000 डॉलर का हो सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने बैटरी स्टोरेज सिस्टम के लिए भी देश में कस्टमर्स की तलाश करना चाहती है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »