• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla की अगले वर्ष हो सकती है भारत में एंट्री, सरकार से जल्द मिल सकती है हरी झंडी 

Tesla की अगले वर्ष हो सकती है भारत में एंट्री, सरकार से जल्द मिल सकती है हरी झंडी 

टेस्ला की योजना भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाने की फैक्टरी लगाने की है। यह देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी कर सकती है

Tesla की अगले वर्ष हो सकती है भारत में एंट्री, सरकार से जल्द मिल सकती है हरी झंडी 

कंपनी की योजना देश में इलेक्ट्रिक कारें बनाने की फैक्टरी लगाने की है

ख़ास बातें
  • टेस्ला की सरकार से इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स घटाने की मांग थी
  • देश में बनी कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों का प्राइस कम हो सकता है
  • टेस्ला के लिए चीन सबसे बड़ा मार्केट है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की अगले वर्ष भारत में एंट्री होने की संभावना है। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की इस कंपनी को जल्द केंद्र सरकार की ओर से अप्रूवल मिल सकता है। टेस्ला की योजना भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाने की फैक्टरी लगाने की है। यह देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी कर सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय ने (PMO) की ओर से बुलाई गई एक मीटिंग में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग के अगले चरण का आकलन किया गया था। इसमें टेस्ला का देश में इनवेस्टमेंट का प्रपोजल भी शामिल है। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान मस्क ने उनसे मीटिंग की थी। इसके बाद से टेस्ला के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स देश में इलेक्ट्रिक कार और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बातचीत कर रहे हैं।। इससे पहले टेस्ला ने पूरी तरह असेंबल की गई इलेक्ट्रिक कारों पर 40 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी की मांग की थी। देश में इन 40,000 डॉलर से कम की इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक कारों पर 60 प्रतिशत और इससे अधिक प्राइस वाली कारों पर 100 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है। 

इस रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सरकारी विभागों को टेस्ला की देश में मैन्युफैक्चरिंग की योजना में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए कहा गया है। टेस्ला जैसी EV कंपनियों के लिए इम्पोर्ट टैक्स को घटाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने भारत से 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की योजना बनाई है। हाल ही में ट्रेड मिनिस्टर Piyush Goyal ने बताया था, "पिछले वर्ष टेस्ला ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदे थे। मेरे पास उन कंपनियों की लिस्ट है जिन्होंने टेस्ला को कंपोनेंट्स की सप्लाई की है। इस वर्ष टेस्ला का टारगेट 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने का है।" 

कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने की योजना के बारे में गोयल के साथ मीटिंग भी की थी। इस फैक्टरी में बनने वाले EV का प्राइस लगभग 24,000 डॉलर का होगा। टेस्ला की देश में यूनिट Tesla India Motor and Energy ने महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »