EV होंगे 5 मिनटों में चार्ज, BYD ने पेश किया नया चार्जिंग सिस्टम

इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें बनाने वाली BYD की फरवरी में बिक्री लगभग 3.18 लाख यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग 161 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

EV होंगे 5 मिनटों में चार्ज, BYD ने पेश किया नया चार्जिंग सिस्टम

हाल ही में भारत में कंपनी ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • BYD ने अपनी नई Han L सेडान पर किए गए टेस्ट में इस सिस्टम को आजमाया है
  • इस टेस्ट में केवल पांच मिनट तक चार्ज कर लगभग 470 Km की रेंज मिली है
  • Tesla को पीछे छोड़कर BYD ने EV की बिक्री में पहला स्थान हासिल किया है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की लोकप्रियता बढ़ी है। हालांकि, EV की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही। इसका बड़ा कारण इन व्हीकल्स की बैटरी की चार्जिंग में लगने वाला अधिक समय है। इस समस्या का जल्द समाधान हो सकता है। चाइनीज EV मेकर BYD ने एक नया बैटरी और चार्जिंग सिस्टम पेश किया है जिससे EV की चार्जिंग में लगभग उतना ही समय लगेगा जिसमें कम्बश्चन इंजन वाली कार में फ्यूल भरवाया जा सकता है। 

BYD ने अपनी नई Han L सेडान पर किए गए टेस्ट में इस सिस्टम को आजमाया है। इस टेस्ट में केवल पांच मिनटों तक चार्ज कर लगभग 470 किलोमीटर की रेंज हासिल की गई है। अमेरिकी EV मेकर Tesla को पीछे छोड़कर BYD ने EV की बिक्री में पहला स्थान हासिल किया है। नए सिस्टम से इस मार्केट में कंपनी की स्थिति और मजबूत हो सकती है। इसकी तुलना में टेस्ला का सुपरचार्जर 15 मिनटों की चार्जिंग में लगभग 275 किलोमीटर की रेंज उपलब्ध करा सकता है। BYD के फाउंडर, Wang Chuanfu ने बताया कि कंपनी के नए EV प्लेटफॉर्म से कारें सिर्फ दो सेकेंड में लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंच सकेंगी। 

इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें बनाने वाली BYD की फरवरी में बिक्री लगभग 3.18 लाख यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग 161 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट चीन में इस कंपनी का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अग्रणी स्थान है। 

हाल ही में भारत में BYD ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था। यह दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध होगी। इसके प्राइस लगभग 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Sealion 7 के लिए बुकिंग 70,000 रुपये में कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन कंपनी की 'ओशन सीरीज' के समान है। इसका केबिन ब्लैक थीम के साथ है। Sealion 7 में 15.6 इंच रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट बंपर में बैटरी पैक की कूलिंग के लिए एयर वेंट दिए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »