• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV के मार्केट में Tata Motors को मिल रही कड़ी टक्कर, मार्केट शेयर में हुई गिरावट

EV के मार्केट में Tata Motors को मिल रही कड़ी टक्कर, मार्केट शेयर में हुई गिरावट

EV के सेगमेंट में MG Motor की बिक्री तेजी से बढ़ी है। MG Motor का मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का है

EV के मार्केट में Tata Motors को मिल रही कड़ी टक्कर, मार्केट शेयर में हुई गिरावट

इस सेगमेंट में MG Motor की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स की इस मार्केट में हिस्सेदारी घटकर लगभग 56 प्रतिशत की है
  • कंपनी की EV यूनिट की मैन्युफैक्चरिंग दो लाख से ज्यादा यूनिट की हो गई है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स मौजूदा वित्त वर्ष में घटी है। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी के मार्केट शेयर में भी कमी हुई है। इसके पीछे MG Motor जैसी कंपनियों की ओर से मिल रही टक्कर बड़ा कारण है। फरवरी में Tata Motors की EV सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 23 प्रतिशत घटकर 5,343 यूनिट्स की थी। 

इस वित्त वर्ष में कंपनी की देश और इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स लगभग 12 प्रतिशत कम होकर लगभग 58,293 यूनिट्स की है। एक अनुमान के अनुसार, टाटा मोटर्स की इस मार्केट में हिस्सेदारी घटकर लगभग 56 प्रतिशत की है। टाटा मोटर्स की EV  यूनिट Tata.ev की मैन्युफैक्चरिंग दो लाख से ज्यादा यूनिट्स की हो गई है।  Tata.ev के पोर्टफोलियो में Punch EV, Tiago EV Tigor EV और Curvv EV शामिल हैं। कंपनी की योजना Harrier का EV वर्जन भी लॉन्च करने की है। कस्टमर्स के लिए चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनी ने टाटा पावर के चार्जिंग स्टेशंस पर फ्री चार्जिंग के बेनेफिट को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी की ओर से 7.2 kW AC फास्ट होम चार्जर के फ्री इंस्टॉलेशन की भी पेशकश की गई है। 

EV के सेगमेंट में MG Motor की बिक्री तेजी से बढ़ी है। MG Motor का मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का है। फरवरी में कंपनी ने लगभग 3,800 EV की बिक्री की है। कंपनी की रिटेल सेल्स में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें EV की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत की है। कंपनी की  Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। MG Motor की EV सेगमेंट में कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की भी योजना है। 

कंपनी के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। कंपनी को Windsor EV से इस सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने में सहायता मिली है। पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग 15,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में इसकी मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है।  MG Motor ने बताया था Windsor EV के लिए उसे प्रति दिन लगभग 200 बुकिंग्स मिल रही हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की भी तैयारी की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »