• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में Tesla की धीमी रफ्तार, सितंबर में Model Y की सिर्फ 60 यूनिट्स की डिलीवरी

भारत में Tesla की धीमी रफ्तार, सितंबर में Model Y की सिर्फ 60 यूनिट्स की डिलीवरी

Vahan पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने टेस्ला ने मॉडल Y की 60 यूनिट्स की बायर्स को डिलीवरी की है। कंपनी ने जुलाई में भारत में अपना बिजनेस शुरू किया था

भारत में Tesla की धीमी रफ्तार, सितंबर में Model Y की सिर्फ 60 यूनिट्स की डिलीवरी

इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • सितंबर में कंपनी ने अपने Model Y की डिलीवरी शुरू की थी
  • इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है
  • हाल ही में टेस्ला ने पहला सुपरचार्जर मुंबई में शुरू किया था
विज्ञापन

बिलिनेयर Elon Musk की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Tesla ने कई वर्षों के इंतजार के बाद जुलाई में भारत में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, देश में कंपनी को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सितंबर में कंपनी ने अपने Model Y की डिलीवरी शुरू की थी। 

Vahan पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने टेस्ला ने मॉडल Y की 60 यूनिट्स की बायर्स को डिलीवरी की है। इसकी तुलना में लग्जरी कार मेकर Mercedes-Benz के EV की सेल्स 95 यूनिट्स और BMW की 307 यूनिट्स की रही है। टेस्ला ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV के लिए जुलाई में बुकिंग्स शुरू की थी। कंपनी को इसके लिए 600 से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर मिले हैं। टेस्ला के Model Y की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और इसके शोरूम्स में कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। 

टेस्ला ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने वाले कस्टमर्स को मुफ्त वॉल कनेक्टर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने पार्किंग स्पेस में इसे इंस्टॉल कर चार्जिंग कर सकेंगे। मॉडल Y की सुपरचार्जर से केवल 15 मिनटों की चार्जिंग में 267 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। हाल ही में कंपनी ने पहला सुपरचार्जर मुंबई में शुरू किया था। कंपनी जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करा सकती है। V4 सुपरचार्जर में DC चार्जर के साथ AC चार्जर वाले चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल होते हैं। इन चार्जिंग यूनिट्स के साथ सुपरचार्जिंग स्टॉल 250 kW की पीक चार्जिंग स्पीड तक जा सकते हैं। 

कंपनी को अपने ब्रांड की ताकत और मस्क की अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के साथ दोस्ती के कारण भारत के EV मार्केट में सफलता मिलने की उम्मीद थी। पिछले कुछ महीनों में मस्क के ट्रंप के साथ विवाद और भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों के कमजोर होने और कंपनी के EV के महंगे प्राइसेज का देश में इसके बिजनेस पर असर पड़ा है। देश में EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »