होली का त्योहार आ रहा है और पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ इसे मनाया जाता है।
Photo Credit: Pexels/A frame in motion
होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
Holi 2026: होली का त्योहार आ रहा है और पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ इसे मनाया जाता है। एक दिन होली दहन होता है और उसके बाद अगले दिन रंग खेल जाता है, जिसमें लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंग, गुलाल, पिचकारी आदि से खेलते हैं। इस दिन घर में अलग-अलग तरह के पकवान जैसे कि गुजिया, दही भल्ले और पापड़-चिप्स आदि भी बनाए और खाए जाते हैं, इसके अलावा कई तरह की मिठाई और ठंडाई भी बनाई जाती है। हालांकि, मॉडर्न दुनिया में होली खेलने के तरीके में भी बदलाव हो गया है, क्योंकि अब होली की पार्टियों के आयोजन होते हैं। वॉट्सऐप भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ मिलकर होली के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। वॉट्सऐप के कई फीचर्स आपको बेहतर तरीके से त्योहार की प्लानिंग करने और शुभकामनाएं देने में मदद करते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्लानिंग के लिए ग्रुप चैट
ग्रुप चैट में होली की प्लानिंग करना बहुत ज्यादा आराम का सौदा साबित हो सकता है। यूजर्स मैसेज के साथ-साथ वॉयस चैट भी शुरू कर सकते हैं, अपनी बात रिकॉर्ड कर सकते हैं और सभी यूजर्स उसको सुन सकते हैं। इससे बिना रुकावट काम हो जाता है और कॉल मिस होने पर बात में बात सुनी जा सकती है। वॉट्सऐप होली की प्लानिंग को आसान बनाने के लिए मेंबर्स को टैग किया जा सकता है, जिसमें हर किसी के कार्य को क्लियर किया जा सकता है, टेक्स्ट स्टिकर और इवेंट रिमाइंडर सेट हो सकते हैं।
अपनी स्टोरी बनाए शानदार
WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया था जिससे यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट में 60 सेकंड तक म्यूजिक शामिल कर सकते हैं। अगर आप होली के लुक, स्लो-मो कलर बर्स्ट या वॉटर बैलून थ्रो जैसे वीडियो को बैकग्राउंड म्यूजक के साथ शेयर करना चाहते हैं तो यह फीचर काफी काम आएगा। यूजर्स लेआउट फीचर का उपयोग करके अपनी 6 बेस्ट तस्वीरों को दिखा सकते हैं और किसी मौजूदा इमेज को फोटो स्टिकर में बदल सकते हैं।
कॉल शेड्यूल की सुविधा
WhatsApp यूजर्स को वीडियो कॉल शेड्यूल करने की सुविधा भी प्रदान करता है। अगर आप चाहते हैं कि ग्रुप में मौजूद सभी लोग जब भी फ्री हों और तब कॉल में शामिल हों पाएं तो यह फीचर उस दौरान बहुत काम आता है। इस नए फीचर का उपयोग करने के लिए, कॉल्स टैब में मौजूद +आइकन पर टैप किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999