• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!

पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!

Block पेमेंट कंपनी Square, Cash App और Afterpay जैसे पेमेंट ऐप्स के लिए जानी जाती है।

पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!

पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने ग्लोबल वर्कफोर्स के 40% कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है।
  • कंपनी का कुल वर्कफोर्स 10000 बताया गया है।
  • छंटनी की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 22% का उछाल आ गया।
विज्ञापन

पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं। कंपनी ने 40% स्टाफ को कम करने की बात कही है क्योंकि इसका मानना है कि AI के चलते कम लोगों के रहते भी कंपनी बेहतरीन बिजनेस कर रही है। Block पेमेंट कंपनी Square, Cash App और Afterpay जैसे पेमेंट ऐप्स के लिए जानी जाती है। कंपनी के को-फाउंडर जैक डॉर्सी का बयान बहुत अहम है। उन्होंने कहा है कि छंटनियां बिजनेस में मंदी के कारण नहीं की गई हैं, बल्कि वजह ये है कि AI के आ जाने से अब बहुत अधिक संख्या में कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई है। 

Block ने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स के 40% कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। AP की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 4000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने जा रही है। जिसके बाद इसका वर्कफोर्स केवल 6000 कर्मचारियों का रह जाएगा। जबकि कंपनी का कुल वर्कफोर्स 10000 बताया गया है। यह अपने आप में एक बड़ी छंटनी है। छंटनी का कारण AI को बताया गया है। छंटनी की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 22% का उछाल आ गया। 

Block के को-फाइंडर जैक डॉर्सी ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों और शेयर धारकों को सूचित किया कि छंटनियां बिजनेस मंदी के कारण नहीं की जा रही हैं। कंपनी का बिजनेस बहुत अच्छा है। छंटनियां AI के कारण की गई हैं। क्योंकि AI के आ जाने से अब छोटी टीम भी पहले कहीं बेहतर काम कर पा रही है इसलिए ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई है। 

जैक डॉर्सी ने लिखा कि इंटेलिजेंस टूल्स ने कंपनी बनाने और चलाने के मायने ही बदल दिए हैं। ब्लॉक कंपनी आंतरिक रूप से इसका असर देख रही है। कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे टूल्स का उपयोग करके एक छोटी टीम भी अधिक काम कर सकती है और बेहतर तरीके से कर सकती है। इंटेलिजेंस टूल्स की क्षमताएं हफ्ते दर हफ्ते तेजी से बढ़ रही हैं।

आगे भी होंगीं कई कंपनियों में छंटनी
Block ने AI में बड़ा निवेश किया है। AI के कारण आगे आने वाले समय में भी छंटनियां देखने को मिल सकती हैं। कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि 2 साल के अंदर अधिकतर व्हाइट कॉलर जॉब खत्म हो सकती हैं जिनमें डेटा एंट्री, कस्टमर सर्विस, अकाउंटेंट जैसे पद सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। Amazon, Meta, Microsoft, Pinterest, CrowdStrike जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही छंटनियां कर चुकी हैं। यह ट्रेंड तेज हो सकता है। 

जैक डॉर्सी ने कहा कि अधिकतर कंपनियां इसी राह को अपनाने वाली हैं। निकट भविष्य में कहीं अधिक छंटनियां देखने को मिल सकती हैं। डॉर्सी का मानना है कि कुछ कंपनियां लेट हो गई हैं, अगले साल तक बहुत सी कंपनियां छंटनी का फैसला ले चुकी होंगीं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »