भारत में शुरू हुई Tesla के मॉडल Y की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज 

टेस्ला ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने वाले कस्टमर्स को मुफ्त वॉल कनेक्टर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने पार्किंग स्पेस में इसे आसानी से इंस्टॉल कर चार्जिंग कर सकेंगे

भारत में शुरू हुई Tesla के मॉडल Y की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज 

इस इलेक्ट्रिक SUV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • टेस्ला ने मुंबई में शोरूम के साथ भारत में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी
  • कंपनी के मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है
विज्ञापन

बिलिनेयर Elon Musk की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी टेस्ला ने देश में अपने मॉडल Y की डिलीवरी शुरू कर दी है। Tesla ने जुलाई में मुंबई में शोरूम के साथ भारत में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। इसके बाद कंपनी का दूसरा शोरूम राजधानी दिल्ली में खोला गया था। 

कंपनी के Model Y की बुकिंग टेस्ला की वेबसाइट और इसके शोरूम्स में कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है।  इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। Tesla Design Studio के जरिए कस्टमर्स मॉडल Y के एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स को भी कस्टमाइज करा सकते हैं। 

टेस्ला ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने वाले कस्टमर्स को मुफ्त वॉल कनेक्टर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने पार्किंग स्पेस में इसे आसानी से इंस्टॉल कर चार्जिंग कर सकेंगे। मॉडल Y की सुपरचार्जर से केवल 15 मिनटों की चार्जिंग में 267 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। हाल ही में कंपनी ने पहला सुपरचार्जर मुंबई में शुरू किया था। कंपनी जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करा सकती है।  V4 सुपरचार्जर में DC चार्जर के साथ AC चार्जर वाले चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल होते हैं। इन चार्जिंग यूनिट्स के साथ सुपरचार्जिंग स्टॉल 250 kW की पीक चार्जिंग स्पीड तक जा सकते हैं। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ ज्यादा का है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। कंपनी ने मॉडल Y का चीन में शंघाई की अपनी फैक्टरी से इम्पोर्ट किया है। देश में टेस्ला के EV का मुकाबला चाइनीज EV मेकर BYD के साथ ही Audi और Mercedes जैसी लग्जरी व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों के इलेक्ट्रिक मॉडल्स से है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »