Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Google ने अपने लोकप्रिय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इमेज जनरेशन मॉडल का लेटेस्ट वर्जन Nano Banana 2 लॉन्च कर दिया है।

Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Photo Credit: Google

Google Nano Banana 2 रियल टाइम नॉलेज बेस पर काम करता है।

ख़ास बातें
  • नया मॉडल Gemini के रियल टाइम नॉलेज बेस पर काम करता है।
  • Nano Banana 2 सब्जेक्ट को ज्यादा सटीक तरीके से प्रस्तुत करता है।
  • फोटो के अंदर टेस्क्ट का ट्रांसलेशन और लोकलाइज भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

Google ने अपने लोकप्रिय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इमेज जनरेशन मॉडल का लेटेस्ट वर्जन Nano Banana 2 लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल अपने पिछले मॉडल के मुकाबले में ज्यादा असली नजर आने वाली फोटो बना सकता है। यह Gemini ऐप के फास्ट, थिंकिंग और प्रो मोड में डिफॉल्ट ऑप्शन होगा। यह रियल टाइम इंफॉर्मेशन और वेब सर्च से इमेज पर बेस्ड है। Nano Banana 2 जेमिनी फ्लैश की तेज स्पीड वाली इंटेलिजेंट को विजुअल जनरेशन में लाता है, जिससे तेजी से एडिटिंग हो जाती है। यह पहले सिर्फ कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध प्रो फीचर्स को बड़े स्तर पर यूजर्स को प्रदान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नया मॉडल ज्यादा वाइब्रेंट लाइट,बेहतर टेक्स्चर और शार्प डिटेल के साथ मीडिया तैयार कर सकता है। इसमें प्रो मॉडल जैसे कुछ हाई क्वालिटी वाले फीचर्स रहते हैं, लेकिन फोटो को तेजी से तैयार करता है। यूजर्स 512px से 4K तक के रेजॉल्यूशन और कई आस्पेक्ट रेशियो वाली फोटो तैयार कर सकते हैं।

Nano Banana 2 की खासियतें

नया मॉडल Gemini के रियल टाइम नॉलेज बेस पर काम करता है। वेब सर्च से मिलने वाली रियल टाइम की जानकारी और फोटो के जरिए खास सब्जेक्ट को ज्यादा सटीक तरीके से प्रस्तुत करता है। Nano Banana 2 यूजर्स को मार्केटिंग मॉकअप या ग्रीटिंग कार्ड के लिए सटीक और बेहतर टेक्स्ट जनरेट करने की सुविधा देता है। यूजर्स अपने विचारों को बड़े स्तर पर शेयर करने के लिए फोटो के अंदर टेस्क्ट का ट्रांसलेशन और लोकलाइज भी कर सकते हैं।

नया मॉडल एडवांस गाइडलाइंस का पालन करता है, जिसका मतलब है कि यह यूजर्स के अनुरोधों का ज्यादा सटीक तरीके से पालन करता है, जिससे उन्हें वही फोटो मिलती है, जिसकी मांग की गई है। 512px से 4K तक यूजर्स के पास आस्पेक्ट रेशियो और रेजॉल्यूशन पर पूरा कंट्रोल होता है, जिससे तैयार किए गए कंटेंट को तुरंत उपयोग किया जा सकता है। यूजर्स के पास मॉडल के रीजनिंग पर ज्यादा कंट्रोल होता है। मॉडल को रेडरिंग से पहले मुश्किल प्रॉम्प्ट पर विचार करने की सुविधा के लिए थिकिंग लेवल को एडजेस्ट कर सकते हैं।

Nano Banana 2 कैसे करें इस्तेमाल

Nano Banana 2 उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको फोन में Gemini ऐप खोलना है, जिसमें Nano Banana 2 पर जाना है। यह फास्ट, थिंकिंग और प्रो मॉडल में नेनो बनाना प्रो की जगह लेगा। यह नया मॉडल Google ऐप, मोबाइल और डेस्कटॉप पर AI मोड और लेंस के जरिए 141 नए देशों और रीजन में 8 भाषाओं में उपलब्ध है। Google क्लाउड में Vertex AI में Gemini API के साथ प्रीव्यू भी उपलब्ध है।



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »