Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद Galaxy S25 Ultra की कीमत गिरी है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
Samsung ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद बीते साल का Samsung Galaxy S25 Ultra भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप के बजाय पिछले साल लॉन्च हए Galaxy S25 Ultra को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर आपको कीमत में कटौती से लेकर, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आइए गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,07,590 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,03,590 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 51,100 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 26,409 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। Galaxy S25 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Ultra के रियर में 2x इन सेंसर जूम और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.80 मिमी, चौड़ाई 77.60 मिमी, मोटाई 8.20 मिमी और वजन लगभग 218 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय