• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • 1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम

1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 28 फरवरी के बाद से सिम बाइडिंग नियम के तहत ही वॉट्सऐप काम करेगा।

1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम

Photo Credit: Pexels

वॉट्सऐप का उपयोग भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है।

ख़ास बातें
  • सिम बाइंडिंग एक अतिरिक्त सिक्योरिटी परत है।
  • सिम बाइंडिंग मैसेजिंग ऐप को यूजर्स के सिम कार्ड से लॉक कर देता है।
  • सिम बाइंडिंग से नंबर का उपयोग किसी दूसरे डिवाइस में नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 28 फरवरी के बाद से सिम बाइडिंग नियम के तहत ही वॉट्सऐप काम करेगा। नए नियम के बाद अगर आपके फोन में सिम नहीं है तो वॉट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट और आराट्टई आदि काम नहीं करेंगे। इसके अलावा वॉट्सऐप वेब में भी 6 घंटे बाद अपने आप लॉग आउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर फ्रॉड करने वालों को पकड़ने में मदद मिलेगी। आइए सरकार के इस नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिम बाइंडिंग क्या है?

सिम बाइंडिंग एक अतिरिक्त सिक्योरिटी परत है। यह मैसेजिंग ऐप को यूजर्स को सिम कार्ड से लॉक कर देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई भी हैकर या जालसाज आपके नंबर का उपयोग किसी दूसरे डिवाइस से नहीं कर पाएगा। सिम बाइंडिंग के जरिए किसी ऐप को लिंक करने पर, वह ऐप तभी खुलेगी जब यूजर्स का रजिस्टर्ड सिम कार्ड मौजूदा समय पर उसी फोन में एक्टिव होगा। यह नया नियम 1 मार्च, 2026 से लागू होगा, जिसके बाद यूजर्स बिना सिम ऐप नहीं चला पाएंगे।

नया नियम और पुराना नियम

वर्तमान में अगर आप अपने फोन से सिम कार्ड निकाल देते हैं या सिम उस फोन में वर्तमान में मौजूद नहीं है तो उसके बाद ऐप लगातार काम करती है। वहीं नए नियम के तहत रजिस्टर्ड सिम फोन में मौजूद समय में फोन में होनी चाहिए और एक्टिव होनी चाहिए। वॉटसऐप वेब में लॉग इन हमेशा एक्टिव हो रहता है जो कि कई हफ्तों तक रह सकता है। वहीं नए नियम के तहत सिक्योरिटी के लिए वॉट्सऐप ऑटोमैटिक तौर पर 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। फिलहाल ओटीपी के जरिए कहीं भी लॉग इन किया जा सकता है, जबकि नए नियम के तहत सिम बाइडिंग न होने पर भी ऐप काम करना बंद कर देगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »