रूस के फॉरेन ट्रेड में बिटकॉइन के इस्तेमाल को रोकेगा यूक्रेन

हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। हालांकि, इसके बाद से बिटकॉइन का प्राइस काफी घटा है

रूस के फॉरेन ट्रेड में बिटकॉइन के इस्तेमाल को रोकेगा यूक्रेन

अमेरिकी सहित बहुत से पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं

ख़ास बातें
  • यूक्रेन पर हमले की वजह से रूस को कड़ी पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है
  • हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था
  • बिटकॉइन की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में भी रूस शामिल है
विज्ञापन
बहुत से पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगााए गए कड़े प्रतिबंधों का दायरा बढ़ सकता है। हाल ही में रूस ने बताया था कि इंटरनेशनल पेमेंट्स के लिए वह Bitcoin का इस्तेमाल कर रहा है। यूक्रेन पर हमले की वजह से इसे कड़ी पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन ने कहा है कि इंटरनेशनल ट्रेड के लिए रूस के बिटकॉइन के इस्तेमाल पर रोक लगवाएगा। 

हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। हालांकि, इसके बाद से बिटकॉइन का प्राइस काफी घटा है। इस सप्ताह की शुरुआत में रूस के फाइनेंस मिनिस्टर Anton Siluanov ने बताया था कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए रूस की कंपनियां क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रही हैं। यूक्रेन के प्रेसिडेंट Volodymyr Zelenskyy के एडवाइजर, Vladyslav Vlasiuk ने बताया था कि उनके देश ने अपने इंटरनेशनल पार्टनर्स को इस वर्ष की शुरुआत में रूस की इस योजना के बारे में सतर्क किया था। क्रिप्टो में पेमेंट्स को रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। 

रूस की कंपनियां बिटकॉइन के अलावा इंटरनेशनल पेमेंट्स के लिए Tether जैसे स्टेबलकॉइन्स का भी इस्तेमाल कर रही हैं। हाल ही में रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के फाइनेंस मिनिस्टर Anton Siluanov ने बताया था, "रूस में माइन किए गए बिटकॉइन्स का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।" बिटकॉइन की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में भी रूस शामिल है। Siluanov ने कहा था, "इस प्रकार की ट्रांजैक्शंस हो रही हैं। हमारा मानना है कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए।" उनका कहना था कि भविष्य में डिजिटल करेंसीज में इंटरनेशनल पेमेंट्स की जा सकती हैं। 

इस महीने की शुरुआत में रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को अन्य एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने इस प्रकार के एसेट्स में बिटकॉइन का उदाहरण दिया था। पुतिन का कहना था कि बिटकॉइन को कोई रेगुलेट नहीं कर सकता। क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में भी रूस शामिल है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »