Mining

Mining - ख़बरें

  • ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
    इजरायल ने ईरान के एनर्जी सेक्टर के कुछ हिस्सों पर हमले किए हैं। इससे बिटकॉइन माइनिंग के लिए इलेक्ट्रिसिटी उपलब्ध कराने वाले पावर ग्रिड में रुकावट आ सकती है। ईरान में लगभग सात लाख क्रिप्टो से जुड़ी मशीनें ऑपरेट की जाती हैं और इनके लिए नेशनल ग्रिड से सब्सिडी पर मिलने वाली लगभग 2,000 मेगावॉट इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल किया जाता है।
  • अमेरिका में इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने से बिटकॉइन माइनिंग में हुई गिरावट
    बिटकॉइन माइनिंग में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले अमेरिका के टेक्सस और जॉर्जिया जैसे शहरों में मौसम की स्थितियां खराब होने से पावर ग्रिड्स पर प्रेशर है। इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने के बाद अमेरिका की कुछ बड़ी बिटकॉइन माइनिंग फर्मों ने अपने कामकाज के बड़े हिस्से को बंद कर दिया है। क्रिप्टो माइनिंग में अधिक पावर वाले कंप्यूटिंग डिवाइसेज का इस्तेमाल होता है जो इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत करते हैं।
  • बिटकॉइन माइनिंग से इकोनॉमी को मजबूत करने की तैयारी कर रहा यह अफ्रीकी देश....
    इथोपिया के प्राइम मिनिस्टर Abiy Ahmed ने बताया है कि यह देश के फाइनेंशियल सेक्टर को डिवेलप करने की सरकार की कोशिश का हिस्सा है। बिटकॉइन की माइनिंग के लिए इथोपिया को एक इनवेस्टमेंट पार्टनर की तलाश है। Ethiopian Investment Holdings के जरिए बिटकॉइन की माइनिंग को शुरू किया जा सकता है। यह अफ्रीका का सबसे बड़ा सॉवरेन वेल्थ फंड है।
  • इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए इस इस्लामिक देश ने दी क्रिप्टो माइनिंग को मंजूरी....
    तुर्कमेनिस्तान ने प्रेसिडेंट, Serdar Berdimuhamedov ने वर्चुअल एसेट्स को रेगुलेट करने और क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए लाइसेंस से जुड़े कानून पर साइन किए हैं। हालांकि, इस कानून में क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट के जरिए या सिक्योरिटी के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। तुर्कमेनिस्तान की इकोनॉमी नेचुरल गैस के एक्सपोर्ट पर निर्भर है। इस नेचुरल गैस का चीन सबसे बड़ा इम्पोर्टर है।
  • क्रिप्टो माइनिंग से रूस की करेंसी रूबल में आ रही मजबूती
    हाल ही में रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि क्रिप्टो माइनिंग से जुड़े फंड का अनुमान लगाना मुश्किल है। इस वजह से रूबल के लिए सही पूर्वानुमान नहीं दिया जा सकता है। उनका कहना था कि रूस के लिए क्रिप्टो माइनिंग एक छिपा हुआ एक्सपोर्ट बन गया है और इससे देश के फॉरेन एक्सचेंज मार्केट पर असर पड़ रहा है।
  • Bitcoin की गैर कानूनी माइनिंग करने वालों ने मलेशिया में चुराई 1 अरब डॉलर की इलेक्ट्रिसिटी
    पिछले पांच वर्षों में मलेशिया में अथॉरिटीज ने लगभग 14,000 गैर कानूनी माइनिंग साइट्स की पहचान की है। इससे मलेशिया की सरकारी एनर्जी कंपनी को लगभग 1.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग एक बड़ा कारोबार है। इसकी माइनिंग में अमेरिका की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत की है।
  • क्रिप्टोकरेंसी की इंटरनेशनल माइनिंग में चौथा सबसे बड़ा देश बना ईरान
    इलेक्ट्रिसिटी के कम प्राइसेज की वजह से ईरान में अवैध माइनिंग करने वालों को फायदा हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत तेहरान प्रांत में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग करने वाले 104 फार्म को पकड़ा गया है और 1,465 माइनिंग डिवाइसेज जब्त किए गए हैं।
  • ट्रंप को खुश करने की कोशिश में शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान, Bitcoin का रिजर्व नहीं बना सकेगा!
    स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान और वहां की मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस गैर कानूनी हैं। मौजूदा रेगुलेशंस के तहत, पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर प्रतिबंध है। पाकिस्तान ने बिटकॉइन माइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) डेटा सेंटर्स के लिए 2,000 MW की सरप्लस इलेक्ट्रिसिटी भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी।
  • कर्ज में डूबा पाकिस्तान बनाएगा Bitcoin का रिजर्व, क्रिप्टो माइनिंग की भी तैयारी
    पाकिस्तान ने बिटकॉइन माइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) डेटा सेंटर्स के लिए 2,000 MW की सरप्लस इलेक्ट्रिसिटी भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और चीन और सऊदी अरब जैसे देशों से अरबों डॉलर का कर्ज लेने वाला पाकिस्तान इस क्रिप्टो रिजर्व के लिए फंड का इंतजाम कैसे करेगा।
  • मलेशिया में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की चोरी 300 प्रतिशत बढ़ी
    क्रिप्टो माइनिंग के लिए इलेक्ट्रिसिटी का अधिक इस्तेमाल करने वाले एडवांस्ड कंप्यूटर्स की जरूरत होती है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की सबसे अधिक माइनिंग की जाती है। इससे क्रिप्टो माइनर्स को नए टोकन जेनरेट करने पर रिवॉर्ड मिलता है। मलेशिया में इलेक्ट्रिसिटी की चोरी करने वालों को 10 वर्ष तक कैद के साथ ही भारी पेनाल्टी चुकानी पड़ सकती है।
  • रूस के फॉरेन ट्रेड में बिटकॉइन के इस्तेमाल को रोकेगा यूक्रेन
    हाल ही में रूस ने बताया था कि इंटरनेशनल पेमेंट्स के लिए वह Bitcoin का इस्तेमाल कर रहा है। यूक्रेन पर हमले की वजह से इसे कड़ी पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन ने कहा है कि इंटरनेशनल ट्रेड के लिए रूस के बिटकॉइन के इस्तेमाल पर रोक लगवाएगा। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।
  • क्रिप्टो माइनिंग पर इस देश ने लगाया बैन....
    इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण रूस ने 10 रीजंस में क्रिप्टो माइनिंग पर छह वर्ष का बैम लगाया है। अगले वर्ष की शुरुआत से रूस के 10 रीजंस में माइनिंग पूल में शामिल होने पर बैन लगाया गया है। रूस ने जुलाई में क्रिप्टो माइनिंग को वैध किया था। हाल ही में रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिका की सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है।
  • बिटकॉइन की बड़ी कामयाबी, रूस कर रहा फॉरेन ट्रेड में इस्तेमाल
    हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। बिटकॉइन की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में रूस शामिल है।
  • बिटकॉइन माइनिंग स्कैम में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से की ED ने पूछताछ
    यह पूछताछ 'HPZ Token' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में हुई है। इसमें बिटकॉइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग की आड़ में कई इनवेस्टर्स के साथ कथित तौर पर ठगी की गई थी। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि HPZ Token के एक इवेंट में तमन्ना शामिल हुई थी। इसके लिए उन्हें फीस का भुगतान किया गया था।
  • बिटकॉइन का रिजर्व रखने वाला चौथा सबसे बड़ा देश बना भूटान
    भूटान की सरकार के पास 13,000 से अधिक बिटकॉइन हैं। इन बिटकॉइन की वैल्यू 75 करोड़ डॉलर से अधिक की है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, भूटान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स में लगभग 15 लाख डॉलर की वैल्यू वाले 650 से अधिक Ethereum भी हैं। बिटकॉइन का सबसे बड़ा होल्डर अमेरिका है। अमेरिका के पास 2,13,240 से अधिक बिटकॉइन हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »