Trade

Trade - ख़बरें

  • ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
    Samsung Galaxy A35 5G को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP यूं तो Rs 33,999 है। लेकिन Flipkart ने इसे 34% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 18,999 रुपये रह जाती है।
  • Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
    अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की मुलाकात के बीच US-China ट्रेड रिलेशन में संभावित बदलाव पर पूरी दुनिया की नजर है। टैरिफ में कटौती और ट्रेड तनाव में नरमी का असर टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन बाजार पर भी पड़ सकता है। Apple, Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों की सप्लाई चेन कई देशों से जुड़ी है, इसलिए टैरिफ और कंपोनेंट की लागत में बदलाव का असर इनके फोन की कीमतों तक पहुंच सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि भारत में iPhone, Samsung या Xiaomi के फोन तुरंत सस्ते हो जाएंगे। कीमत पर कंपोनेंट, टैक्स, लॉजिस्टिक्स और कंपनी की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी भी असर डालती है।
  • Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
    Motorola मार्केट में अपना नया फोन Motorola Signature 27 पेश करने जा रही है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है। साथ ही कंफर्म कर दिया है कि 22 सितंबर को वह फोन से पर्दा उठाने जा रही है। Motorola Signature 27 के फीचर्स का कंपनी ने अधिकारिक रूप से खुलासा किए बिना टीजर में बहुत कुछ बता दिया है। फोन के रियर में दो कैमरा कंपनी ने दिखाए हैं। इनमें से एक कैमरा 200 मेगापिक्सल का नजर आया है जो कि फोन का मेन कैमरा हो सकता है। साथ में Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।
  • ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
    Vivo Y200 5G सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह आकर्षक फोन धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में लेकर आता है। फोन के लिए Flipkart पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन 8 हजार सस्ते में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
    Deloitte के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में काम कर रहे एक कर्मचारी ने कंपनी से लैपटॉप चुराए और उन्हें बेचकर मिले पैसे से शेयर खरीद लिए। Deloitte के पूर्व आईटी मैनेजर पर ये आरोप सामने आए हैं। कथित चोरी से जुड़े आरोपों के मामले में हांगकांग की अदालत में पेश होने के बाद IT मैनेजर को हिरासत में भेज दिया गया है।
  • अब बिना खरीदे चलाइए iPhone! Apple ने लॉन्च किया नया अपग्रेड प्रोग्राम, ऐसे करता है काम
    Apple ने अमेरिका में Apple Upgrade प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक iPhone, Apple Watch, Mac और iPad को एकमुश्त खरीदने की बजाय मासिक भुगतान पर लीज पर ले सकेंगे। यह सर्विस Klarna के साथ शुरू की गई है और लीज पूरी होने पर ग्राहक नया मॉडल चुन सकते हैं, मौजूदा डिवाइस खरीद सकते हैं या उसे वापस कर सकते हैं। Apple Trade In से मासिक भुगतान कम किया जा सकता है, जबकि Apple Card यूजर्स को 3% Daily Cash मिलेगा। फिलहाल यह सेवा केवल अमेरिका में उपलब्ध है और इसके साथ Apple ने पुराने iPhone Upgrade Program को बंद करने का फैसला किया है।
  • ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Donald Trump की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) 'Truth API' नाम की एक नई सर्विस पर काम कर रही है। यह सर्विस ट्रेडर्स और निवेशकों को Truth Social पर ट्रंप की पोस्ट सामान्य यूजर्स से कुछ मिलीसेकंड पहले दिखाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए कंपनी हर महीने 1 लाख डॉलर (करीब ₹85 लाख) तक चार्ज कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इस तरह की तेज डेटा फीड हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग करने वाली कंपनियों के लिए उपयोगी हो सकती है।
  • क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
    RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज को रेगुलेटेड फाइनेंशियल सिस्टम के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। देश में बैंकों को क्रिप्टोकरेंसीज में डील करने से रोकने वाला कोई रूल नहीं है लेकिन RBI की ओर से दी गई चेतावनियों की वजह से अधिकतर बैंकों ने इस सेगमेंट से दूरी बनाई हुई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग को लेकर आशंका जताई है।
  • क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
    देश में यूजर्स को रुपये को USDT जैसे स्टेबलकॉइन्स सहित क्रिप्टोकरेंसीज में कन्वर्ट करने और क्रिप्टोकरेंसीज को रुपये में कन्वर्ट करने की सर्विस ये फर्में उपलब्ध करा रही थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से जरूरी अनुमतियां हासिल किए बिना ये फर्में विदेश में ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस कर रही थी। ED का आरोप है कि इन फर्मों ने RBI की ओर से अनिवार्य नियमों का पालन नहीं किया है।
  • क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
    बिटकॉइन का प्राइस लगभग 76,900 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में तीन प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ethereum का प्राइस लगभग 2,117 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, XRP, Cardano और BNB के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट में लगभग 66.1 करोड़ डॉलर की पोजिशंस को लिक्विडेट किया गया है।
  • Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
    पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 72,000 डॉलर पर महत्वपूर्ण सपोर्ट और लगभग 79,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। बिटकॉइन के 80,000 डॉलर का लेवल पार करने पर इसमें काफी तेजी आ सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
  • YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
    एक महिला ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का शिकार हो गई, जिसमें उससे 11.8 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के मुताबिक उसने YouTube पर एक ट्रेडिंग वीडियो देखा, जिसके बाद उसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया गया। यहां उसे निवेश के लिए प्रेरित किया गया और अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। महिला ने 6 मार्च से 14 मार्च के बीच कई किश्तों में रकम जमा की, लेकिन उसे कोई रिटर्न नहीं मिला। मामले में IT Act और BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड में आंध्र प्रदेश के कारोबारी से हुई 1.6 करोड़ रुपये की ठगी
    आंध्र प्रदेश में मल्काजगिरि सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष फेसबुक पर उन्होंने दो क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स को देखा था। ज्यादा रिटर्न और एक्सपर्ट की गाइडेंस के वादे के बाद उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग के लिए रकम को ट्रांसफर करना शुरू किया था।
  • अब ऐप से खरीदें-बेचें बिजली, सोलर पैनल लगाने वालों के लिए कमाई का अच्छा मौका!
    Delhi Electricity Regulatory Commission ने ऐसा फ्रेमवर्क मंजूर किया है, जिससे उपभोक्ता आपस में सीधे बिजली खरीद और बेच सकेंगे। Tata Power DDL और BSES Rajdhani Power Limited को P2P एनर्जी ट्रेडिंग पायलट शुरू करने की अनुमति मिली है। इस मॉडल में रूफटॉप सोलर वाले prosumers अपनी अतिरिक्त बिजली अन्य उपभोक्ताओं को बेच सकेंगे। ट्रेडिंग स्मार्ट मीटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होगी और बिल में समायोजित की जाएगी। पायलट चरण में उत्तर और दक्षिण दिल्ली के सीमित उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा।

Trade - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »