Bitcoin पर ट्रंप के टैरिफ की मार, 63,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसले और ईरान पर न्यूक्लियर डील को लेकर दबाव बढ़ाने के लिए हमला करने की घोषणा का क्रिप्टो और अन्य मार्केट्स पर असर पड़ रहा है

Bitcoin पर ट्रंप के टैरिफ की मार, 63,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 27 प्रतिशत घटा है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,198 डॉलर का पीक लेवल बनाया था
  • इसके बाद से बिटकॉइन में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है
  • क्रिप्टो मार्केट में मंदी का इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी असर पड़ा है
विज्ञापन

सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गिरावट रुक नहीं रही है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद टैरिफ को बढ़ाने के फैसले और ईरान के साथ तनाव बढ़ने का बिटकॉइन पर असर पड़ रहा है। सबसे अधिक वैल्यू वाली इस क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस मंगलवार को 63,000 डॉलर से नीचे चला गया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई है। 

इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 64,140 डॉलर से कुछ अधिक पर था। ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसले और ईरान पर न्यूक्लियर डील को लेकर दबाव बढ़ाने के लिए हमला करने की घोषणा का क्रिप्टो और अन्य मार्केट्स पर असर पड़ रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,198 डॉलर का पीक लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 27 प्रतिशत घटा है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में ट्रंप के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया था। इसके बाद क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट हुई थी। बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से भी अरबों डॉलर निकाले गए हैं। जनवरी में अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETFs से तीन अरब डॉलर से अधिक का आउटफ्लो हुआ है। बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी असर पड़ रहा है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास सात लाख से अधिक बिटकॉइन हैं। कंपनी के पास मौजूद बिटकॉइन्स की कुल वैल्यू 62 अरब डॉलर से अधिक की है। पिछले सप्ताह  क्रिप्टो एनालिस्ट Peter Schiff ने बिटकॉइन में नुकसान बढ़ने की चेतावनी दी थी। Schiff ने कहा था, "अगर बिटकॉइन का प्राइस 50,000 डॉलर से नीचे जाता है तो यह 20,000 डॉलर तक गिर सकता है। यह इसके पीक लेवल से लगभग 84 प्रतिशत की गिरावट होगी। 

Schiff का कहना है, "डॉलर में बड़ी गिरावट होने जा रही है। हम एक इकोनॉमिक क्राइसिस की ओर बढ़ रहे हैं जो 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस से ज्यादा घातक होगा।" उन्होंने दावा किया कि बहुत से देश और सेंट्रल बैंकों ने डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी की है और वे अपनी करेंसी को सपोर्ट करने के लिए गोल्ड के रिजर्व को बढ़ा रहे हैं। Schiff का कहना था कि अगला इकोनॉमिक क्राइसिस 2008 के संकट से काफी अलग होगा। यह अमेरिका के अंदर होगा और इसका वैश्विक असर कम रह सकता है। 
  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »