बजट में क्रिप्टो इंडस्ट्री को टैक्स में कटौती की उम्मीद

क्रिप्टो से जुड़े इनवेस्टर्स ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के TDS की वजह से विदेशी एक्सचेंजों का रुख करते हैं। इससे सरकार के लिए इन ट्रांजैक्शंस की निगरानी करना मुश्किल हो जाता है

बजट में क्रिप्टो इंडस्ट्री को टैक्स में कटौती की उम्मीद

क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रवैया रखा है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो इंडस्ट्री की टैक्स का बोझ अधिक होने की शिकायत है
  • बिटकॉइन का प्राइस एक लाख डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा है
  • क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रवैया रखा है
विज्ञापन
इस वर्ष का बजट  जल्द पेश किया जाना है। देश में पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। हालांकि, क्रिप्टो इंडस्ट्री की टैक्स का बोझ अधिक होने की शिकायत है। क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को उम्मीद है कि आगामी बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman इस सेगमेंट को टैक्स में कुछ राहत दे सकती हैं। 

सरकार ने 2022 के बजट में क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके अलावा इस सेगमेंट में लॉस को ऑफसेट करने पर भी पाबंदी है। क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों का कहना है कि इस सेगमेंट के लिए टैक्स को संतुलित बनाने से उनके कारोबार में तेजी आ सकती है। इन फर्मों ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर TDS को घटाकर 0.01 प्रतिशत करने, लॉस को ऑफसेट करने की अनुमति देने और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) पर टैक्स रेट को घटाने जैसी मांगें रखी हैं। 

क्रिप्टो से जुड़े इनवेस्टर्स ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के TDS की वजह से विदेशी एक्सचेंजों का रुख करते हैं। इससे सरकार के लिए इन ट्रांजैक्शंस की निगरानी करना मुश्किल हो जाता है। अमेरिका में Donald Trump के अगले सप्ताह की शुरुआत में प्रेसिडेंट बनने से पहले इस मार्केट की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में जोरदार तेजी है। बिटकॉइन का प्राइस एक लाख डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा है। 

हालांकि, क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रवैया रखा है। हाल ही में होम मिनिस्टर Amit Shah ने कहा था कि देश में ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने की कोशिशों में क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ड्रोन्स एक चुनौती हैं। उनका कहना था कि इस पर लगाम लगाने के लिए कड़े उपायों की जरूरत है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) ने भी इस सेगमेंट पर बैन लगाने की जरूरत बताई थी। RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज को वित्तीय और मॉनेटरी स्थिरता के लिए बड़ा जोखिम बताया था। पिछले वर्ष RBI के पूर्व गवर्नर Shantikanta Das ने कहा था, "मेरा मानना है कि इसे फाइनेंशियल सिस्टम पर हावी होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इससे वित्तीय स्थिरता को लेकर बड़ा जोखिम है। क्रिप्टोकरेंसीज से बैंकिंग सिस्टम को भी रिस्क है। इससे ऐसी स्थिति बना सकती है जिसमें इकोनॉमी में फंड की सप्लाई पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल समाप्त हो सकता है।" 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. AI डॉक्टर आ गया! Perplexity ने लॉन्च किया AI Health फीचर, जानें कैसे करता है काम
  3. 8 हजार सस्ता हो गया Samsung Galaxy S26, कंपनी ने दिया लिमिटिड ऑफर!
  4. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च से पहले फीचर्स का खुलासा, 165Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी से होगा लैस
  5. Oppo Watch X3 Mini छोटी स्क्रीन के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च, फीचर्स लीक
  6. 100 इंच तक बड़े टीवी Redmi Smart TV MAX, A Pro शाओमी ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  7. OpenAI करेगी 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती, AI की तेज होती रेस में बड़ा फैसला
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 लेटेस्ट फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. अंतरिक्ष से आ रही आफत! तूफानी स्पीड से पृथ्वी के करीब पहुंच रहे 2 बड़े एस्टरॉयड, जेट प्लेन जितना है साइज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »