OnePlus Ace 6 Ultra में प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 9500 चिपसेट आ सकता है।
Photo Credit: OnePlus
Ace 6T से अपग्रेडेड फीचर्स OnePlus Ace 6 Ultra में देखने को मिल सकते हैं।
OnePlus Ace 6 स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी नया मेंबर जोड़ सकती है जो OnePlus Ace 6 Ultra के नाम से लॉन्च हो सकता है। सीरीज में ब्रांड ने अभी तक Ace 6 और Ace 6T को लॉन्च किया है। OnePlus Ace 6 Ultra के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। फोन को लेकर आए लीक में कहा गया है कि इसमें बड़ा डिस्प्ले होगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में Dimensity 9500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से अपकमिंग OnePlus फोन के बारे में।
OnePlus Ace 6 Ultra को कंपनी जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। फोन को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बड़ा खुलासा किया है। Ace 6 Ultra में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले (via) देखने को मिल सकता है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 9500 चिपसेट आ सकता है। OnePlus Ace 6 Ultra को चीनी सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। कहा गया है कि फोन Redmi K90 Ultra की टक्कर में उतारा जाएगा। Redmi K90 Ultra को शाओमी अप्रैल में पेश करेगी।
OnePlus Ace 6 Ultra के अन्य स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। Ace 6T से अपग्रेडेड फीचर्स इसमें होंगे। Ace 6T फोन में 6.83 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन (2800×1272 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है जिसके साथ 16GB तक RAM दी गई है। रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP (1/1.56″) Sony IMX906 सेंसर f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके साथ एक 8MP अल्ट्रावाइड लेंस जोड़ा गया है, जो f/2.2 अपर्चर से लैस है। फ्रंट में 16MP शूटर शामिल है।
फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है और साथ ही Rain Touch 2.0 टेक शामिल किया गया है। इसमें 8300mAh Glacier Battery है, जो 100W Super Flash Charge सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये 1% से 50% चार्ज सिर्फ 23 मिनट में हो सकती है। 55W PPS, बायपास पावर और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। OnePlus Ace 6T में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी है। यह Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ