ग्लोबल मार्केट में इसे OnePlus Watch 4 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Watch X3 का Mini वर्जन जल्द ही कंपनी की ओर से लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo Watch X3 का Mini वर्जन जल्द ही कंपनी की ओर से लॉन्च किया जा सकता है। यह कथित अपकमिंग स्मार्टवॉच अब चर्चा में आ चुकी है। Oppo Watch X3 कंपनी का हालिया लॉन्च वियरेबल है जिसमें 1.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। कुछ यूजर्स को बड़ा डिस्प्ले नहीं पसंद होता है। इसलिए कंपनी इसका छोटा वर्जन भी पेश करने की तैयारी कर रही है जो Oppo Watch X3 Mini के नाम से आ सकता है। कहा गया है कि इसमें कुछ हेल्थ फीचर्स के साथ कंपनी समझौता कर सकती है।
Oppo Watch X3 Mini कंपनी की अगली स्मार्टवॉच हो सकती है। यह Oppo Watch X3 का छोटा वर्जन हो सकती है जिसे कंपनी ने हाल ही में अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N6 के साथ पेश किया था। Oppo Watch X3 Mini को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via)ने दावा किया है कि यह स्मार्टवॉच जल्द ही मार्केट में पेश की जा सकती है। ग्लोबल मार्केट में इसे OnePlus Watch 4 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Watch X3 Mini जाहिर तौर पर छोटे डिस्प्ले और डायल के साथ लॉन्च की जाएगी।
टिप्स्टर ने दावा किया है कि कंपनी ने अपकमिंग प्रोडक्ट्स में वॉच एक्स 3 मिनी को भी जगह दी है। यहां पर इस वियरेबल के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। छोटे केस साइज के साथ इसमें बैटरी क्षमता में भी कटौती की जा सकती है। कहा गया है कि इसी के साथ इसमें हेल्थ फीचर्स में भी कुछ कमी देखने को मिल सकती है। वहीं, बिल्ड क्वालिटी में भी मैटिरियल कुछ कमतर दिया जा सकता है।
Oppo Watch X3 Mini अप्रैल में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी इसे शुरुआती दौर में चीन की मार्केट में पेश कर सकती है। घरेलू मार्केट के बाहर इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इसे OnePlus Watch 4 के नाम से ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टवॉच का अधिकारिक रूप से खुलासा कब तक करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!