Donald Trump

Donald Trump - ख़बरें

  • Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
    एपल ने चाइनीज मेमोरी चिप्स की टेस्टिंग की पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज की वजह से उसे विकल्पों पर विचार करना होगा। इसमें मेमोरी चिप्स के मौजूदा सप्लायर्स को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मदद करना शामिल है। हालांकि, एपल के लिए चाइनीज मैन्युफैक्चरर्स से अन्य कंपोनेंट्स खरीदने का विकल्प बरकरार है।
  • क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
    मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन का प्राइस 65,000 डॉलर से 65,500 डॉलर की रेंज को पार नहीं कर पाया है और यह वापस 64,000 डॉलर पर चला गया है। Ethereum को 1,900 डॉलर का लेवल पार करने में मुश्किल हो रही है। लॉन्ग पोजिशंस के लिक्विडेट होने का भी असर पड़ा है। हालांकि, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETFs) के जरिए इंस्टीट्यूशनल डिमांड मजबूत बनी हुई है।
  • Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
    SpaceX की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग के बाद जून में मस्क की नेटवर्थ तेजी से बढ़कर लगभग 1.33 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में SpaceX के शेयर में बड़ी गिरावट से मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 684 अरब डॉलर की है। हालांकि, इसके बावजूद दुनिया के सबसे रईस शख्स का उनका खिताब बरकरार है।
  • क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
    अमेरिका में फेडरल रिजर्व की मंगलवार से शुरू होने वाली मीटिंग में इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव नहीं किए जाने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को अमेरिकी मॉनेटरी पॉलिसी से संकेत मिलने का इंतजार है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद बिटकॉइन ने 65,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल बरकरार रखा है।
  • भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
    ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डिवेलपमेंट (OECD) के क्रिप्टो-एसेट रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क को भी इस गाइडेंस के साथ लागू किया गया है। यह OECD के सदस्य देशों के बीच क्रिप्टो-एसेट्स पर टैक्स से जुड़ी जानकारी को ऑटोमैटिक तरीके से एक्सचेंज करने का एक इंटरनेशनल सिस्टम है। CBDT ने इस गाइडेंस में कहा है कि टैक्स की चोरी से लड़ने और रेवेन्यू बेस की सुरक्षा करने की देश की प्रतिबद्धता मजबूत है।
  • ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Donald Trump की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) 'Truth API' नाम की एक नई सर्विस पर काम कर रही है। यह सर्विस ट्रेडर्स और निवेशकों को Truth Social पर ट्रंप की पोस्ट सामान्य यूजर्स से कुछ मिलीसेकंड पहले दिखाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए कंपनी हर महीने 1 लाख डॉलर (करीब ₹85 लाख) तक चार्ज कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इस तरह की तेज डेटा फीड हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग करने वाली कंपनियों के लिए उपयोगी हो सकती है।
  • Bitcoin में जोरदार तेजी, 65,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने कुछ सप्ताह के बाद 65,000 डॉलर से ज्यादा के लेवल को पार किया है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का इस मार्केट पर असर पड़ सकता है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी तेजी थी और इसका प्राइस लगभग 1,880 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Tether, BNB, Solana और XRP में भी प्रॉफिट था।
  • पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
    हाल ही में पाकिस्तान की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की क्रिप्टो से जुड़ी फर्म World Liberty Financial की सब्सिडियरी SC Financial Technologies के साथ विदेश में पेमेंट्स के लिए डॉलर से जुड़े USD1 स्टेबलकॉइन के इस्तेमाल के लिए एक समझौता किया था। इसके बाद यह फतवा जारी किया गया है।
  • क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
    इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 63,800 डॉलर से कुछ अधिक पर गया था। हालांकि, इसके बाद बिकवाली बढ़ने से बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट हुई है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस 1,760 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Stellar, BNB, Tron और Litecoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में भी तेजी थी।
  • अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
    ट्रंप की ओर से दाखिल की गई फाइनेंशियल रिपोर्ट में बकाया गया है कि Celebration Coins कही जाने वाली एक एंटिटी से उन्हें रॉयल्टी के तौर पर लगभग 63.5 करोड़ डॉलर मिले हैं। ट्रंप ने प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभालने से पहले $TRUMP मीम कॉइन लॉन्च किया था। ऐसा बताया गया है कि इस मीम कॉइन को Celebration Coins के जरिए मार्केट में लाया गया था।
  • बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    बिटकॉइन में जून में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स का फोकस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन, Kevin Warsh के संबोधन पर है जिससे आगामी मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर कोई संकेत मिल सकता है। फेडरल रिजर्व की ओर से पॉजिटिव स्टेटमेंट आने पर बिटकॉइन के दोबारा 60,000 डॉलर के लेवल को पार करने की संभावना है।
  • ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
    ब्लॉकचेन रिसर्सर्स ने एक जांच में पाया है कि ईरान के सेंट्रल बैंक के कंट्रोल वाले दो क्रिप्टो वॉलेट्स में क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit से चुराया गया फंड मौजूद था। Bybit में हैंकिंग के जरिए 1.5 अरब डॉलर का फंड चुराया गया था। इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स पर आरोप लगा था। ईरान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स से फंड को कई ट्रांजैक्शंस में विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भेजा गया था।
  • Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
    बिटकॉइन का प्राइस लगभग 20 महीनों में पहली बार 60,000 डॉलर के लेवल से नीचे गिया है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 32 प्रतिशत टूटा है। इसके अलावा Solana में लगभग 47 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले साइकल्स के विपरीत, क्रिप्टोकरेंसीज में स्टॉक मार्केट में रिकवरी के साथ तेजी नहीं आ रही। इससे क्रिप्टो मार्केट का शेयर मार्केट के मूवमेंट के साथ लिंक कमजोर होता लग रहा है।
  • Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क की वेल्थ 16 जून को लगभग 1.32 लाख करोड़ डॉलर से घटकर लगभग 957 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, दुनिया के सबसे रईस शख्स के तौर पर मस्क बरकरार हैं। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में SpaceX की शानदार शुरुआत से मस्क की वेल्थ तेजी से बढ़ी थी। SpaceX ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे।
  • Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
    मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI और टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली की वजह से रिस्क वाल एसेट्स से इनवेस्टर्स ने दूरी बनाई है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के सतर्क रवैये और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से विड्रॉल का भी मार्केट के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है। बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस लगभग 64,200 डॉलर पर है। इस महीने के हाई लेवल से बिटकॉइन लगभग 13 प्रतिशत तक गिरा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »