इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। Redmi K100 Pro Max में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Redmi K100 सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K100 Pro Max शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Redmi K100 Pro Max के कुछ स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। Redmi K100 Pro Max में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड डिस्प्ले मिल सकता है।
Redmi K100 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इसे Poco F9 Ultra के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस और डिस्प्ले पर फोक्स किया जा सकता है।
भारत में अगले सप्ताह Redmi 15A 5G को लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष अगस्त में देश में पेश किए गए Redmi 15 5G की यह जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी दी जाएगी। Redmi 15A 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इस स्मार्टफोन के लिए Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Redmi 15A 5G का डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन के लिए ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। Redmi 15A 5G में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश के साथ रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Redmi 15A 5G में 6,300 mAh की बैटरी होगी। इसमें ऑक्टोकार 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें थिक बेजेल्स और फ्रंट में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम