10 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 लेटेस्ट फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा

फोन पर सीधा 5 हजार रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है। इसके साथ में बैंक ऑफर लगाकर फोन और अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

10 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 लेटेस्ट फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा

Photo Credit: Vivo

Vivo V70 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4 हजार का एक्स्ट्रा डिस्काउंट
  • स्टूडेंट ऑफर के तहत 1000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट
  • पूरे 10 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदने का है मौका
विज्ञापन

Vivo V70 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है! फोन को कंपनी ने फरवरी 2026 में लॉन्च किया था। फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 6500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 10 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका है। Vivo V70 फोन पर इस वक्त बेस्ट डील मिल रही है। आइए जानते हैं विस्तार से इस ऑफर के बारे में। 

Vivo V70 Discount Price Offer

Vivo V70 को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Vivo वेबसाइट पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP Rs 50,999 है। लेकिन Vivo ने इसे 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 45,999 रुपये रह जाती है। फोन पर सीधा 5 हजार रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है। लेकिन यहां पर कई और ऑफर भी हैं जिनसे इसकी कीमत और ज्यादा कम हो सकती है।

Vivo V70 Bank Offer Discount

Vivo V70 की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन को चुनिंदा बैंक जैसे HDFC, Kotak, और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 4000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट 9000 रुपये तक पहुंच जाता है। इसके अलावा कंपनी ने स्टूडेंट ऑफर के तहत 1000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी देने का वादा किया है जिसके बाद इसे पूरे 10 हजार तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट के ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo V70 Specifications

Vivo V70 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 12GB की रैम मिलती है। यह 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज कैरी करता है। यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 के साथ OriginOS 6 पर रन करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

फोन में 6500mAh की बैटरी है और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यहा क्विक चार्जिंग के साथ आता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। यह 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Decent battery life
  • Ultrasonic sensor
  • Improved software experience
  • कमियां
  • The wide-angle camera is sluggish
  • Bloatware still there
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,260x2,750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »