इस वर्ष दोगुना हो सकता है बिटकॉइन का प्राइस, Standard Chartered का पूर्वानुमान

ब्रिटेन के इस बैंक ने अपने एनालिसिस में बिटकॉइन की तुलना गोल्ड से की है। इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज की बिटकॉइन की क्षमता के कारण इनवेस्टर्स के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है

इस वर्ष दोगुना हो सकता है बिटकॉइन का प्राइस, Standard Chartered का पूर्वानुमान

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन की खरीदारी से इसके प्राइस में तेजी आ सकती है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग दोगुना होकर दो लाख डॉलर पर पहुंच सकता है
  • स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने पहले भी बिटकॉइन में तेजी का पूर्वानुमान दिया था
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग तेजी से बढ़ी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में जोरदार तेजी आई है। इसके पीछे अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की चुनाव और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की इस सेगमेंट में दिलचस्पी बढ़ना प्रमुख कारण हैं। 

बड़े इंटरनेशनल बैंकों में शामिल Standard Chartered का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग दोगुना होकर दो लाख डॉलर पर पहुंच सकता है। इससे पहले भी स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने बिटकॉइन में तेजी का पूर्वानुमान दिया था। हाल ही में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने बताया है कि इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से इसकी बड़ी संख्या में खरीदारी से प्राइस में तेजी आएगी। ब्रिटेन के इस बैंक ने अपने एनालिसिस में बिटकॉइन की तुलना गोल्ड से की है। इसका मानना है कि इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज की बिटकॉइन की क्षमता के कारण इनवेस्टर्स के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। 

स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने काफी फंड लगाया है। अमेरिका में कुछ पेंशन फंड्स भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy ने दिसंबर के अंत में लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की थी। यह बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग वाली कंपनी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। 

हाल ही में इस कंपनी ने बताया था कि वह इस वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। पिछले वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा था। हालांकि, माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की नई सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिका की सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को अन्य एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »