ड्रग्स की तस्करी को रोकने में क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब बड़ी चुनौतीः अमित शाह

शाह ने बताया कि सरकार ने ड्रग्स की तस्करी के कई नेटवर्क्स के साथ ही उनसे जुड़े आंतकवाद को भी नष्ट किया है

ड्रग्स की तस्करी को रोकने में क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब बड़ी चुनौतीः अमित शाह

फाइल फोटो

ख़ास बातें
  • सरकार ने ड्रग्स की तस्करी के कई नेटवर्क्स को नष्ट किया है
  • पिछले 10 वर्षों में ड्रग्स को जब्त करने में सात गुना की बढ़ोतरी हुई है
  • जम्मू और कश्मीर और पंजाब में ड्रग्स और आतंकवाद के कई मामले पकड़े गए हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। होम मिनिस्टर Amit Shah ने शनिवार को कहा कि देश में ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने की कोशिशों में क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ड्रोन्स एक चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि इस पर लगाम लगाने के लिए कड़े उपायों की जरूरत है। 

शाह ने "ड्रग्स की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा" पर एक कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के अंदर और बाहर ड्रग्स के एक किलोग्राम की भी तस्करी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने ड्रग्स की तस्करी के कई नेटवर्क्स के साथ ही उनसे जुड़े आंतकवाद को भी नष्ट किया है। शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और गुजरात में ड्रग्स और आतंकवाद के कई मामलों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया, "क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ड्रोन्स का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।" शाह का कहना था कि इन समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार, राज्यों और टेक्नोक्रेट्स को संयुक्त कोशिशों के जरिए तकनीकी समाधान खोजना होगा। 

उन्होंने बताया, "पिछले 10 वर्षों में ड्रग्स को जब्त करने में सात गुना की बढ़ोतरी हुई है जो एक बड़ी उपलब्धि है। मोदी सरकार ने कड़ी कार्रवाई के जरिए ड्रग्स के पूरे नेटवर्क को तोड़ने का कड़ा संदेश दिया है।" शाह ने बताया कि पिछले वर्ष नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और पुलिस ने लगभग 16,914 करोड़ रुपये की ड्रग्स को जब्त किया है। यह ड्रग्स मुक्त समाज बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, "कोई भी देश युवा पीढ़ी के ड्रग्स की लत से पीड़ित होने के साथ विकास के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकता। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी इस चुनौती से लड़ें इस लड़ाई को जीतने के लिए सभी कोशिशें की जाएं।" 

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर दोबारा चेतावनी दी थी। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसीज को वित्तीय और मॉनेटरी स्थिरता के लिए बड़ा जोखिम बताया था। RBI के पूर्व गवर्नर Shantikanta Das ने कहा था, "मेरा मानना है कि इसे फाइनेंशियल सिस्टम पर हावी होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इससे वित्तीय स्थिरता को लेकर बड़ा जोखिम है। क्रिप्टोकरेंसीज से बैंकिंग सिस्टम को भी रिस्क है। इससे ऐसी स्थिति बना सकती है जिसमें इकोनॉमी में फंड की सप्लाई पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल समाप्त हो सकता है।" 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »