Business

Business - ख़बरें

  • TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या
    TCS के चेयरमैन, N Chandrasekaran ने कहा कि IT इंडस्ट्री के लिए AI एक बहुत महत्वपूर्ण मौका है। यह टेक्नोलॉजी में पिछले बड़े बदलावों से आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि भू-राजनितिक अस्थिरता और इकोनॉमिक उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियां एफिशिएंसी, प्रोडक्टिविटी और मजबूती को प्रायरिटी दे रही हैं। इन कोशिशों में AI का महत्व बढ़ा है।
  • ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
    हाल ही में Reuters की जांच में बताया गया था कि Nobitex के ईरान के सेंट्रल बैंक और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए लाखों डॉलर की ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करने में मदद की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान में सरकार की ओर से इंटरनेट को बंद करने के बाद भी Nobitex का कामकाज चल रहा था।
  • WhatsApp पर परेशान करते हैं ब्रांड्स के मैसेज? एक शब्द लिखते ही क्लीन हो जाएगा इनबॉक्स
    WhatsApp पर आजकल बैंक ऑफर्स, शॉपिंग डील्स और अलग-अलग कंपनियों के Promotional Messages लगातार आने लगे हैं। कई बार इन मैसेज की वजह से जरूरी चैट्स ढूंढना मुश्किल हो जाता है। हालांकि WhatsApp में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से अनचाहे मार्केटिंग मैसेज रोके जा सकते हैं। यूजर्स बिजनेस चैट mute कर सकते हैं, unsubscribe ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं या परेशान करने वाले अकाउंट्स को block भी कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp का “Block Unknown Account Messages” फीचर भी spam कंट्रोल करने में मदद करता है। यहां जानें WhatsApp पर Promotional Messages रोकने के आसान तरीके।
  • WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
    WhatsApp Business ऐप पर Business AI पेश हो गया है। इससे चैट कंसर्वेशन के दौरान AI बेस्ड कस्टमर सपोर्ट और ऑटोमेशन की सुविधा मिलती है। यह फीचर बिजनेस को WhatsApp पर ही कस्टमर के साथ बातचीत को मैनेज करने, सवालों का जवाब देने और बेसिक बिजनेस टास्क को मैनेज करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। भारत में WhatsApp बिजनेस यूजर्स के लिए बिजनेस AI को धीरे-धीरे उपलब्ध हो रहा है।
  • Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
    इंफोसिस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Jayesh Sanghrajka ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 20,000 फ्रेशर्स की हायरिंग की गई थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भी कंपनी की समान संख्या में रिक्रूटमेंट करने की योजना है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में तीसरी तिमाही की तुलना में इंफोसिस की वर्कफोर्स में 8,440 की कमी हुई है। मार्च के अंत में कंपनी के पास 3,28,594 कुल वर्कर्स थे।
  • WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
    WhatsApp Android के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में ऑर्गनाइज करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करने में मदद करेगा। यूजर्स 24 घंटे बाद बिजनेस चैट्स को अलग सेक्शन में शिफ्ट कर सकेंगे, जिससे मेन चैट लिस्ट ज्यादा क्लीन रहेगी। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
    वर्कप्लेस पर AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कई कर्मचारी एक साथ कई AI सिस्टम का यूज कर रहे हैं। हालांकि एक नई स्टडी में सामने आया है कि लगातार इन टूल्स को मॉनिटर और मैनेज करना मानसिक थकान पैदा कर सकता है, जिसे “AI Brain Fry” कहा गया है। Harvard Business Review में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को ध्यान लगाने में कठिनाई, निर्णय लेने में देरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हुईं। स्टडी यह भी बताती है कि जिन कर्मचारियों पर AI टूल्स की निगरानी का दबाव ज्यादा होता है, उनमें निर्णय थकान और गलतियों की संभावना भी बढ़ सकती है।
  • 71 बिलियन स्पैम कॉल के बाद अब Airtel का मैसेजिंग पर फोकस, Google के साथ मिलाया हाथ
    Bharti Airtel और Google ने भारत में सुरक्षित RCS मैसेजिंग अनुभव देने के लिए सहयोग की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल में Airtel की नेटवर्क इंटेलिजेंस को Google के RCS प्लेटफॉर्म और स्पैम प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। इससे मैसेज सेंडर की पहचान वैलिडेशन, DND प्राथमिकताओं का पालन, स्पैम बिजनेस मैसेज ब्लॉकिंग और मैलिशियस लिंक फिल्टरिंग जैसे रियल टाइम सुरक्षा उपाय लागू होंगे। Airtel का दावा है कि उसने अब तक 71 बिलियन स्पैम कॉल और 2.9 बिलियन स्पैम SMS ब्लॉक किए हैं। नई सर्विस Google Messages ऐप के जरिए उपलब्ध होगी।
  • इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
    AI के बढ़ते असर के बीच Florida के डिफेंस टेक फाउंडर Aaron Sneed ने दावा किया है कि वह अपनी पूरी कंपनी AI एजेंट्स के सहारे चला रहे हैं। उन्होंने “The Council” नाम से करीब 15 AI एजेंट्स का सिस्टम तैयार किया है, जो HR, लीगल, सप्लाई चेन और डेटा मैनेजमेंट जैसे काम संभालता है। Sneed के मुताबिक इससे हर हफ्ते लगभग 20 घंटे की बचत होती है और लागत भी कम होती है। हालांकि उन्होंने माना कि अंतिम कानूनी और रणनीतिक फैसलों के लिए अभी भी मानव विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है।
  • फ्लाइट टिकट सिर्फ Rs 1,350 में! कल खत्म होगी Air India Express की सेल, यहां जानें सब कुछ
    Air India Express ने यात्रियों के लिए सीमित अवधि की ‘Time to Travel’ सेल लॉन्च की है। इस ऑफर के तहत एयरलाइन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट्स पर डिस्काउंटेड फेयर ऑफर कर रही है। Lite, Value और Business फेयर कैटेगरी में टिकट की शुरुआती कीमतें कम रखी गई हैं। यह सेल 16 जनवरी 2026 तक बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जबकि यात्रा 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच की जा सकेगी। कंपनी ने जीरो कन्विनियंस फीस, डिस्काउंटेड बैगेज और कार्ड ऑफर्स जैसे अतिरिक्त फायदे भी जोड़े हैं।
  • कर्मचारियों की ट्रैकिंग से लेकर उपलब्धियां गिनाने तक, Amazon के नई पॉलिसी चर्चा में!
    Amazon ने 2026 की शुरुआत में अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए Forte परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम में अहम बदलाव किया है। नई प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों से 3 से 5 ऐसी उपलब्धियां सबमिट करने को कहा जा रहा है, जो उनके काम और इम्पैक्ट को साफ तौर पर दिखाएं। Business Insider की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को ठोस उदाहरण देने होंगे और यह भी बताना होगा कि वे कंपनी में आगे कैसे ग्रो करना चाहते हैं। यह पहली बार है जब Forte रिव्यू को इंडिविजुअल उपलब्धियों के इर्द-गिर्द औपचारिक रूप से केंद्रित किया गया है।
  • रोबोट बनाएंगे खाना और मैनेज करेंगे रेस्टोरेंट, जानें क्या है पूरा प्लान
    चीन का शंघाई शहर का प्रशासन अब डाइनिंग के भविष्य को लेकर नया प्लान लेकर आया है। इस प्लान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चलने वाले रेस्टोरेंट्स, ऑटोमैटेड किचेन, रोबोट सर्वर, डाटा वाला मेनू और इंटेलिजेंट सप्लाई चेन शामिल है। यानी कि फूड बिजनेस में एआई और रोबोट सिस्टम भी काम करेगा। शंघाई शहर स्मार्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग करके छोटी खाने की दुकानों को बदलने के प्लान के साथ आगे बढ़ रहा है।
  • Apple के चीफ की पोजिशन से जल्द हट सकते हैं Tim Cook, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
    कंपनी ने कुक के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी में से ही किसी सीनियर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव को चुना जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है और कुक ने भी कंपनी से ही किसी कैंडिडेट को चुनने का पक्ष लिया है। एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग), John Ternus को उनके विकल्प के तौर पर एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
  • भारत में 15 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से AI पर फोकस्ड डेटा सेंटर बनाएगी Google
    गूगल के CEO, Thomas Kurian ने बताया कि यह अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट होगा। कंपनी की योजना देश में 1 GW आउटपुट वाला डेटा सेंटर कैम्पस बनाने की है। इससे Google Cloud का क्लाइंट बेस बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। यह डेटा सेंटर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बनाया जाएगा। अगले पांच वर्षों में यह इनवेस्टमेंट किया जाएगा।
  • Microsoft के इजरायली सेना के साथ बिजनेस के विरोध में कंपनी के इंजीनियर ने दिया इस्तीफा
    पिछले महीने कंपनी ने गाजा में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का फैसला किया था। कंपनी के प्रेसिडेंट, Brad Smith ने यह स्पष्ट किया था कि ऑफिस के अंदर गाजा से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल होने वाले वर्कर्स को बर्खास्त किया जाएगा। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने गुरुवार को घोषणा की थी कि इजरायल और हमास शांति से जुड़ी योजना के पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं।

Business - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »