• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI डॉक्टर आ गया! Perplexity ने लॉन्च किया AI Health फीचर, जानें कैसे करता है काम

AI डॉक्टर आ गया! Perplexity ने लॉन्च किया AI Health फीचर, जानें कैसे करता है काम

Perplexity Health आपको सटीक मेडिकल एडवाइस दे सकता है जो यूजर के पर्सनल मेडिकल डेटा पर आधारित होती है।

AI डॉक्टर आ गया! Perplexity ने लॉन्च किया AI Health फीचर, जानें कैसे करता है काम

Photo Credit: Freepik

Perplexity Health को कंपनी ने मेडिकल एडवाइजर फीचर के साथ लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें
  • नया फीचर पर्सनल मेडिकल डेटा का एनालिसिस करता है
  • यह आपके पर्सनल हेल्थ इंफॉर्मेशन के साथ जुड़ सकता है
  • AI को ट्रेनिंग देने के लिए हॉस्पिटल रिकॉर्ड्स की मदद भी ली गई है
विज्ञापन

AI की एंट्री अब आपके हेल्थ एडवाइजर की तरह हो रही है। Perplexity AI में अब Perplexity Health फीचर आ गया है जो आपके मेडिकल डेटा का गहन विश्लेषण कर सकता है और इसके आधार पर आपको स्वास्थ्य संबंधी सलाह दे सकता है। कंपनी ने कहा है कि Perplexity Health आपको सटीक मेडिकल एडवाइस दे सकता है जो यूजर के पर्सनल मेडिकल डेटा पर आधारित होती है। यह आपके पर्सनल हेल्थ इंफॉर्मेशन के साथ जुड़ सकता है जिसमें फिटनेस ट्रैकर्स जैसे Fitbit, Withing, और Apple Health आदि शामिल हैं। 

Perplexity Health को कंपनी ने मेडिकल एडवाइजर की तरह लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फीचर है जो पर्सनल मेडिकल डेटा का एनालिसिस करता है और AI की मदद से मेडिकल सलाह देता है। कंपनी का कहना है कि उसने AI को ट्रेनिंग देने के लिए हॉस्पिटल रिकॉर्ड्स की मदद ली है। इसके साथ लैब के रिजल्ट, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी शामिल किए हैं जो 17 लाख मेडिकल केयर पर्सनल से लिए गए हैं। 

उदाहरण देते हुए कंपनी ने कहा कि AI से अगर आप अपने हार्ट रेट के बारे में पूछेंगे तो यह एक साधारण उत्तर नहीं देगा। यह पहले आपकी एक्सरसाइज हिस्ट्री को चेक करेगा, फिर लेटेस्ट ब्लड टेस्ट को चेक करेगा और सभी का एनालिसिस करके एक पर्सनलाइज्ड उत्तर देगा। मेडिकल एडवाइस देने में कोई त्रुटि न हो इसके लिए सिस्टम मेडिकल जर्नल और क्लिनिकल गाइड्स को भी इस्तेमाल करता है। 

Perplexity Health लॉन्च से पहले डॉक्टर्स का एक बोर्ड भी तैयार किया गया था जिससे कि इसके काम की सटीकता को जांचा जा सके। चिकित्सा संबंधी सलाह देना स्मार्टफोन ऐप के लिए एक बड़ा कदम है। भले ही यह मेडिकल प्रफेशनल्स द्वारा प्रशिक्षित एआई द्वारा संचालित हो। मौजूदा टेलीहेल्थ ऐप आमतौर पर वास्तविक चिकित्सा डिग्री वाले डॉक्टरों पर निर्भर करते हैं।

हेल्थ के साथ Perplexity आपके डेटा की प्राइवेसी का भी ध्यान रखता है। कंपनी का कहना है कि वह डेटा एन्क्रिप्शन की सुविधा देती है और यूजर का डेटा एआई मॉडल्स को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है। कंपनी के अनुसार भले ही यह तकनीक प्रभावशाली है, लेकिन यह असली डॉक्टर का विकल्प कम से कम वर्तमान में तो नहीं है। बता दें कि Perplexity Health का यह फीचर अभी अमेरिका में Pro और Pro Max यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »