8 हजार सस्ता हो गया Samsung Galaxy S26, कंपनी ने दिया लिमिटिड ऑफर!

ऑफलाइन पर्चेज करने वाले ग्राहकों के लिए यह बड़ी छूट जारी की गई है जिसका फायदा 31 मार्च तक उठाया जा सकता है।

8 हजार सस्ता हो गया Samsung Galaxy S26, कंपनी ने दिया लिमिटिड ऑफर!

Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 को कंपनी ने 8 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है।
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है।
  • फोन में 4300mAh की बैटरी है जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 पर बड़ा डिस्काउंट आ गया है। कंपनी ने नये नवेले Galaxy S26 को 8 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है। फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त सस्ती कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन बीते महीने यानी फरवरी में 87,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। लेकिन अब इसे 8 हजार सस्ते में खरीदा जा सकता है। Galaxy S26 पर मिलने वाली बेस्ट डील के डिटेल्स हम आपको यहां पर बता रहे हैं। 

Samsung Galaxy S26 price drop deal

Samsung Galaxy S26 को कंपनी ने 8 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है। फोन को 87,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्पेशल प्राइस केवल 21 मार्च से लेकर 31 मार्च तक मिल रहा है। कंपनी ने इस डील को बिना किसी प्रचार के लॉन्च किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल ऑफलाइन खरीद पर मिल रहा है। ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह ऑफर उपलब्ध नहीं है। 

Galaxy S26 का 12GB + 256GB वेरिएंट सबसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकेगा। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन पर इस डील का खुलासा किया है। कंपनी ने फोन के लॉन्च के समय भी इंट्रोडक्ट्री ऑफर दिए थे। फोन के प्री-ऑर्डर पर कंपनी स्टोरेज अपग्रेड के साथ कूपन जीतने का मौका भी दिया था। अब ऑफलाइन पर्चेज करने वाले ग्राहकों के लिए यह बड़ी छूट जारी की गई है जिसका फायदा 31 मार्च तक उठाया जा सकता है। अगर आप भी ऑफलाइन खरीद पर यह ऑफर कैश करना चाहते हैं तो नजदीकी Samsung स्टोर पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही खरीद के समय बैंक ऑफर भी चेक करना न भूलें। 

Samsung Galaxy S26 Specifications

Samsung Galaxy S26 मॉडल सीरीज का स्टैंडर्ड वेरिएंट है। इस फोन में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 4300mAh की बैटरी है जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Refined, well-built design
  • Compact and great for one-handed use
  • Fast performance with the new 2nm chipset
  • Clean One UI experience, long software support
  • कमियां
  • Minimal upgrades over previous generations
  • Same camera hardware reused again
  • Low PWM dimming and still an 8-bit screen
  • Price hike makes value harder to justify
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 2600
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »