100 इंच तक बड़े टीवी Redmi Smart TV MAX, A Pro शाओमी ने किए लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Smart TV MAX 100 इंच में कंपनी ने बड़े स्क्रीन के साथ प्रीमियम फीचर्स को परोसा है।

100 इंच तक बड़े टीवी Redmi Smart TV MAX, A Pro शाओमी ने किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Smart TV MAX 100 inch में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV MAX 100 inch में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • टीवी में 4जीबी की रैम है और 64जीबी स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन

Redmi ने नया 100 इंच बड़ा टीवी Redmi Smart TV MAX लॉन्च किया है। इसी के साथ 85 इंच का मॉडल भी पेश किया गया है। शाओमी ने A Pro सीरीज में भी 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के मॉडल उतारे हैं। Redmi Smart TV MAX 100 इंच में कंपनी ने बड़े स्क्रीन के साथ प्रीमियम फीचर्स को परोसा है। टीवी का पैनल 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 400 से 600 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह गेमिंग और मनोरंजन दोनों के लिए उपयुक्त है। टीवी में 4जीबी की रैम है और 30W स्पीकर सिस्टम दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Redmi Smart TV MAX 100 inch price

Redmi Smart TV MAX 100 इंच की कीमत 8799 युआन (लगभग 1,18,000 रुपये) है। इसे कंपनी ने चीनी टीवी मार्केट (via) में पेश किया है। 85 इंच मॉडल की कीमत 4899 युआन (लगभग 66,000 रुपये) है। कंपनी ने A Pro सीरीज को भी पेश किया है जिसमें 43 इंच से 75 इंच के मॉडल आते हैं। 43 इंच मॉडल की कीमत 1799 युआन (लगभग 24,500 रुपये) है। वहीं, सीरीज के टॉप 75 इंच मॉडल की कीमत 3599 युआन (48,500 रुपये) है। 

Redmi Smart TV MAX 100 inch Specifications

Redmi Smart TV MAX 100 inch में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में 400 से 600 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। टीवी में 4जीबी की रैम है और 64जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 30W स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें HDMI 2.1 पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। टीवी 5-कोर A55 प्रोसेसर से लैस है। Xiaomi ने 85 इंच मॉडल में 20W स्पीकर दिया है और इसमें 3 जीबी रैम मिलती है। 

A Pro सीरीज के टीवी में कंपनी ने बेस वेरिएंट यानी 43 इंच टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। वहीं, इससे ऊपर के मॉडल्स में 144Hz रिफ्रेश रेट और 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। यहां पर 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट मिलता है और HDMI 2.1 सपोर्ट दिया गया है। 16W से 20W तक स्पीकर आउटपुट यहां दी गई है। टीवी में 3 जीबी रैम है और 64जीबी स्टोरेज मिलती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  2. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  3. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  4. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  5. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  6. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  7. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  8. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  9. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  10. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »