Crypto Prices Today: Bitcoin ने मारी ऊंची छलांग, DOGE और ETH प्रॉफिट में, इन कॉइन्स का हुआ नुकसान

शुक्रवार को घाटे में चल रही क्रिप्टोकरेंसी में Tether, USD Coin, Cardano, Shiba Inu, Polkadot और Tron शामिल हैं।

Crypto Prices Today: Bitcoin ने मारी ऊंची छलांग, DOGE और ETH प्रॉफिट में, इन कॉइन्स का हुआ नुकसान

Photo Credit: Pexels/ Roadnae Productions

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने 2.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की
  • Ether शुक्रवार को 0.96 प्रतिशत की मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा
  • Tether, USD Coin, Cardano, Shiba Inu, Polkadot और Tron घाटे में रहें
विज्ञापन
क्रिप्टो प्राइस चार्ट में शुक्रवार, 8 मार्च को कई पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी उछाल देख रही थी। इस दिन बिटकॉइन (Price of Bitcoin) में 2.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत $66,394 (लगभग 54.9 लाख रुपये) हो गई। यह BTC वैल्यू में कल की कीमत से $1,392 (लगभग 1.15 लाख रुपये) का उछाल था। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, मार्केट बुल वर्तमान में बिटकॉइन के मार्केट ट्रैजेक्टरी को दिशा दे रहे हैं, साथ ही एसेट्स की कीमत को भी बढ़ा रहे हैं।

Mudrex के सीईओ एडुल पटेल ने Gadgets 360 को बताया, "पारंपरिक फाइनेंस सेक्टर्स से स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ में कैपिटल का फ्लो बिटकॉइन हाल्विंग के साथ-साथ कीमत में बढ़ोतरी को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है।"

Ether शुक्रवार को 0.96 प्रतिशत की मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। खबर लिखते समय तक, ईथर की कीमत (Ether Price) $3,543 (लगभग 2.93 लाख रुपये) थी। ये पिछले दिन की ETH की वैल्यू से $38 (लगभग 3,142 रुपये) ज्यादा थी। मौजूदा प्राइस पॉइंट पर वापस आने से पहले एसेट कुछ समय के लिए $3,900 (लगभग 3.22 लाख रुपये) तक पहुंच गई।

WazirX के उपाध्यक्ष राजगोपाल मेनन ने Gadgets 360 को बताया, “ईथर 2024 में पर्याप्त बढ़ोतरी के लिए तैयार है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ईथर (ETH) संभावित रूप से मौजूदा कीमतों से दोगुना या अधिक हो जाएगा, जो $8,000 (लगभग 6.61 लाख रुपये) और $10,000 (लगभग 8.2 लाख रुपये) के बीच पहुंच जाएगा। इस महीने के लिए निर्धारित डेनकुन अपग्रेड, बढ़ी हुई एक्टिविटीज को प्रोत्साहित करते हुए, लेयर -2 नेटवर्क पर अधिक लागत प्रभावी लेनदेन सुनिश्चित करता है।'' 

Binance Coin, Ripple, Dogecoin, Avalanche, Chainlink और Polygon - सभी क्रिप्टो प्राइस चार्ट के प्रॉफिट कमाने वालों में शामिल थे।

वहीं, Uniswap, Bitcoin Cash, Litecoin, Leo, Monero और Bitcoin SV ने भी छोटा मुनाफा दर्ज किया।

CoinMarketCap के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल क्रिप्टो मार्केट वैल्यू 2.08 प्रतिशत बढ़ गई। क्रिप्टो मार्केट कैप वर्तमान में $2.55 ट्रिलियन है - जो पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक है।

इस बीच, शुक्रवार को घाटे में चल रही क्रिप्टोकरेंसी में Tether, USD Coin, Cardano, Shiba Inu, Polkadot और Tron शामिल हैं।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »