WhatsApp ने मार्च में भारत में बैन किए 47 लाख से ज्यादा एकाउंट्स

केंद्र सरकार की ओर से जारी IT रूल्स के तहत, बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रत्येक महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है

WhatsApp ने मार्च में भारत में बैन किए 47 लाख से ज्यादा एकाउंट्स

बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रत्येक महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है

ख़ास बातें
  • GAC से मार्च में मिले ऑर्डर्स का वॉट्सऐप ने पालन किया है
  • केंद्र सरकार ने GAC की व्यवस्था शुरू की थी
  • वॉट्सऐप पर जल्द अनचाही या स्पैम कॉल्स की समस्या का समाधान हो सकता है
विज्ञापन
मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने भारत में पिछले महीने 47 लाख से अधिक एकाउंट्स को बैन किया है। यह फरवरी में बैन किए गए एकाउंट्स से अधिक संख्या है। Meta के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप ने मार्च में ग्रिवांस अपीलेट कमेटी (GAC) से मिले तीन ऑर्डर्स का पालन किया है। 

वॉट्सऐप ने फरवरी में 45 लाख से अधिक एकाउंट्स पर रोक लगाई थी। हाल ही में बनाई गई GAC से मार्च में मिले तीन ऑर्डर्स का इसने पालन किया है। हालांकि, वॉट्सऐप ने इन ऑर्डर्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इसकी मासिक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर्स की ओर से मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी होती है। इसके साथ ही वॉट्सऐप के प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न से निपटने के लिए की गई कार्रवाई का भी विवरण दिया जाता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है, "मार्च में 47,15,906 वॉट्सऐप एकाउंट्स पर बैन लगाया गया था। इनमें से 16,59,385 एकाउंट्स पर यूजर्स से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले बैन लगा था।" 

IT रूल्स के तहत, बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रत्येक महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है। इसमें इन प्लेटफॉर्म्स को मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी होती है। सोशल मीडिया फर्मों पर इससे पहले हेट स्पीच, गलत जानकारी और फेक न्यूज को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। ऐसी आशंकाएं जताई गई थी ये प्लेटफॉर्म्स एकतरफा तरीके से कंटेंट को हटाने के साथ ही बहुत से यूजर्स पर बैन लगा रहे हैं। केंद्र सरकार ने GAC की व्यवस्था शुरू की थी। इसमें सोशल मीडिया फर्मों के फैसलों के खिलाफ यूजर्स एक पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। वॉट्सऐप पर जल्द अनचाही या स्पैम कॉल्स की समस्या का समाधान हो सकता है। 

दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले इस ऐप में एक फीचर लाया जा सकता है जिससे ऐसी कॉल्स को साइलेंट किया जा सकेगा। यह मैसेजिंग सर्विस फोन नंबर्स पर बेस्ड है और इसमें एक व्यक्ति किसी अन्य रजिस्टर्ड यूजर को उसकी एड्रेस बुक में कॉन्टैक्ट के तौर पर सेव नहीं होने के बावजूद कॉल कर सकता है। वॉट्सऐप पर नए फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने हाल ही में बताया था कि वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन में ऐसे फीचर के लिए कोड शामिल है जिससे यूजर्स अज्ञात नंबर्स से कॉल्स को साइलेंट कर सकेंगे। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »