• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद

अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद

हवाई जहाज में यात्रा के दौरान अपने सामान के खोने का डर रहता है या आपका सामान कभी खोया है तो अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद

Photo Credit: Unsplash/American Green Travel

खोए हुआ सामान को आसानी से खोजा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Google ने अपने Find Hub ऐप में एक नया फीचर शामिल किया है।
  • खोए हुए बैग की लोकेशन सीधे अपनी एयरलाइंस के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • शेयर आइटम लोकेशन टूल एक सुरक्षित लिंक जेनरेट करता है।
विज्ञापन

अगर आपको हवाई जहाज में यात्रा के दौरान अपने सामान के खोने का डर रहता है या आपका सामान कभी खोया है तो अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जी हां Google ने अपने Find Hub ऐप में एक नया फीचर शामिल किया है। इसकी बदौलत यात्री खोए हुए बैग की लोकेशन सीधे अपनी एयरलाइंस के साथ शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में शेयर आइटम लोकेशन टूल एक सुरक्षित और लिमिटेड टाइम के लिए लिंक जेनरेट करता है जो Find Hub के साथ काम करने वाले ट्रैकर टैग से अटैच होता है। एयरलाइंस यात्रियों को अपने डिवाइस या अकाउंट का एक्सेस दिए बिना ही बैग की रियल-टाइम लोकेशन देख सकती हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है।

सामान ट्रैक करने के लिए क्या चीजें हैं जरूरी

इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपके पास एक एंड्रॉयड डिवाइस होना चाहिए, जिसमें Find Hub ऐप इंस्टॉल हो। इसके अलावा आपके लगैज से अटैच एक फाइंड हब-म्यूजिक ट्रैकर टैग या नेटवर्क एक्सेसरी होना चाहिए। कंपेटिबल Samsonite सूटकेस अब Find Hub टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और इन्हें बॉक्स से निकालते ही नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है। गूगल का फाइंड हब फीचर एयर इंडिया, Ajet, चाइना एयरलाइंस, लुफतांजा ग्रुप, साउदी एयरलाइंस, टर्किश एयरलाइंस और स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस जैसी एयरलाइंस के साथ काम करता है।

अपने बैग की लोकेशन एयरलाइन के साथ कैसे करें शेयर:

सबसे पहले आपको अपने आइटम का चयन करना है, जिसके लिए Find Hub खोलना है और लॉस्ट बैग पर टैप करना है।
फिर आपको लिंक जनरेट करना है। एक यूनिक और सिक्योर यूआरएल तैयार करने के लिए शेयर आइटम लोकेशन पर टैप करना है। 
लिंक अपनी एयरलाइन के साथ शेयर करना है। लिंक को कॉपी करना है और एयरलाइन के ऐप या वेबसाइट पर पेस्ट करना है।
शेयरिंग बंद करना है, जिसमें किसी भी समय एक्सेस कैंसल करने के लिए टैप करना है। लिंक खुद भी एक्सपायर हो सकता है। जैसे ही आपके फोन को यह पता लगेगा कि आइटम आपको वापस मिल गया है तो शेयरिंग खुद ही बंद हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »