Instagram ने DMs में AI Voice Effects फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर्स वॉइस नोट्स में आवाज बदल सकते हैं। Meta का कहना है कि यह AI टेक्नोलॉजी यूजर की आवाज को मॉडिफाई करती है, लेकिन उसकी मूल टोन, रिदम और एक्सप्रेशन को बनाए रखने की कोशिश करती है।
Photo Credit: Pixabay/ Solen Feyissa
Instagram DMs में नया AI Voice Effects फीचर, अब बदल सकेंगे आवाज
Instagram ने अपने Direct Messages (DMs) फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स वॉइस नोट भेजते समय अपनी आवाज को अलग-अलग स्टाइल में बदल सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को AI Voice Effects नाम दिया है, जो वॉइस मैसेज को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज पर अलग-अलग ऑडियो इफेक्ट्स लगा सकते हैं और फिर उसे चैट में भेज सकते हैं।
Meta का कहना है कि यह AI टेक्नोलॉजी यूजर की आवाज को मॉडिफाई करती है, लेकिन उसकी मूल टोन, रिदम और एक्सप्रेशन को बनाए रखने की कोशिश करती है। यानी आवाज का स्टाइल बदलता है, लेकिन मैसेज की भावना वैसी ही रहती है। इस फीचर में एक इंटरैक्टिव एलिमेंट भी जोड़ा गया है। जब कोई यूजर इफेक्ट के साथ वॉइस नोट भेजता है, तो रिसीवर को यह भी दिखता है कि कौन सा इफेक्ट इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद रिसीवर उस इफेक्ट पर टैप करके अपने जवाब में वही इफेक्ट इस्तेमाल कर सकता है।
Instagram के मुताबिक यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए DM चैट में जाकर वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करना होगा। रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Effects का ऑप्शन मिलेगा, जहां अलग-अलग ऑडियो फिल्टर को प्रीव्यू करके चुना जा सकता है और फिर मैसेज भेजा जा सकता है।
इसी बीच Instagram से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 8 मई 2026 से DMs में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बंद करने वाली है। इसका मतलब यह होगा कि अब Meta यूजर्स के मैसेज कंटेंट को देख सकेगी, जबकि पहले यह केवल उन चैट्स तक सीमित था, जहां एन्क्रिप्शन ऑन नहीं था।
बताया जा रहा है कि यह बदलाव लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों और चाइल्ड सेफ्टी ग्रुप्स की आलोचना के बाद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ क्षेत्रों में यह फीचर पहले ही बंद होता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल Instagram की तरफ से इन बदलावों को लेकर अलग-अलग स्टेज में अपडेट रोलआउट किया जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च