व्हाट्सऐप

व्हाट्सऐप - ख़बरें

  • EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
    WhatsApp पर अब यूजर्स आसानी से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 74वें फाउडेशन डे सेलिब्रेशन के दौरान पर इस सुविधा की घोषणा की, जिससे पीएफ बैलेंस चेक करने से लेकर, पासबुक की जानकारी और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन चेक कर पाएंगे।
  • ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
    ControlZ ने 30 अक्टूबर को Festive Sale आयोजित करने का ऐलान किया है। इस सेल में iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के चुनिंदा Renewed स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। iPhone 14 Plus की कीमत 39,999 रुपये, iPhone 16e की 47,999 रुपये और iPhone 16 Plus की 60,999 रुपये रखी गई है। वहीं, iPhone 14 Pro Max भी 60,999 रुपये और iPhone 15 Pro Max का 256GB वेरिएंट 79,999 रुपये में मिलेगा। सेल में हर फोन के साथ चार्जर, क्लियर केस और टेम्पर्ड ग्लास मुफ्त दिया जाएगा। Notify Me लिस्ट वाले ग्राहकों को WhatsApp पर सूचना मिलेगी।
  • WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
    Instagram रील अब WhatsApp पर बहुत आसानी से शेयर की जा सकेंगी। कंपनी कथित तौर पर नया फीचर रोलआउट कर रही है जो एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए पहुंच भी गया है। रील्स को अब मीडिया पिकर में नहीं खोजना होगा। बल्कि अटैचमेंट मेन्यु में ही एक बटन मिल जाएगा जिसकी मदद से रील शेयर करना काफी सरल होगा। यहां से यूजर अपनी हालिया ब्राउज की गई रील्स देख सकते हैं।
  • 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
    भारत में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन अब 1 जनवरी, 2026 से सिम बाइडिंग अनिवार्य करने जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर फोन में फिजिकल सिम कार्ड नहीं होगा तो वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे, जिससे उन ऐप में रजिस्टर्ड किया गया होगा। DoT ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए गाइडलाइंस जारी की है, जिसके बाद डिवाइस में लाइव सिम के साथ अकाउंट रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी समय सीमा 31 दिसंबर, 2026 तक है।
  • WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
    WhatsApp यूजर्स के लिए लेटेस्ट फीचर Guest Calling का रोल आउट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गेस्ट कॉलिंग फीचर की मदद से अब आप किसी को भी व्हाट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, भले ही उनके पास व्हाट्सएप अकाउंट न हो। गेस्ट के तौर पर जुड़ने वाले किसी भी बाहरी यूजर को जुड़ने के लिए हालांकि कॉल होस्ट की मंजूरी की जरूरत होगी।
  • Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
    Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन ऐप्स पर काम करेगा। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने Pixel Camera Services को अपडेट कर दिया है। Connected Cameras सपोर्ट अब 11 ऐप पर काम करेगा। यानी पहले यह फीचर 5 ऐप के लिए काम करता था, लेकिन अब यह फीचर 16 ऐप के लिए काम करेगा।
  • WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
    WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। WABetaInfo के अनुसार, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए Restricted Chat फीचर लेकर आ रहा है। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर इसे रोल आउट किया जा रहा है। कहा गया है कि फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.39.11 पर आने वाला है। यह फीचर प्राइमरी मोबाइल डिवाइस पर आपके चैट को आप तक ही सीमित कर देता है।
  • WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
    Meta 1 अक्टूबर, 2026 से भारत में अपने WhatsApp बिजनेस प्लेटफॉर्म की कीमतों में बदलाव कर रहा है। यानी कि बिजनेस को कुछ ऐसे मैसेज के लिए भी पैसे देने होंगे जो कि पहले फ्री थे। जैसे कि अभी बिजनेस 24 घंटे के अंदर कस्टमर के मैसेज का जवाब फ्री में दे सकते हैं और ऑर्डर से जुड़े अपडेट भेज सकते हैं,  लेकिन 1 अक्टूबर से यह बदल जाएगा। हालांकि, कुछ मैसेज फ्री रहेंगे, लेकिन Meta यूटिलिटी मैसेज के लिए पैसे लेगा, चाहे उन्हें 24 घंटे के अंदर ही भेजा जाए।
  • WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
    WhatsApp स्टोरेज जल्दी भर जाता है। हालांकि, यूजर्स को फोन में कितनी इंटरनल स्टोरेज है, इसके आधार पर जल्द ही स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन नजर आ सकता है और उसके बाद ऐप इस्तेमाल करने के लिए स्टोरेज खाली करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इसके अलावा बैकअप फेल हो जाता है जो क्लाउड स्टोरेज में कम जगह और ऐप में बहुत अधिक फाइल के चलते हो सकता है।
  • Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
    Meta का कहना है कि Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI पर सामान्य अनुभव हमेशा फ्री रहेगा। हालांकि, जो यूजर्स ज्यादा फीचर्स, ज्यादा एआई से बना कंटेंट और अतिरिक्त टूल्स चाहते हैं तो वो सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर सकते हैं। Meta One पर ऐप्स और Meta AI में 50 से ज्यादा फीचर्स एक साथ मिलते हैं और आने वाले समय में इसमें एडिट्स और AI ग्लास जैसे प्रोडक्ट्स ऐड करने का प्लान है। Meta ने कहा है कि ये प्लान धीरे-धीरे लॉन्च किए जा रहे हैं।
  • EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
    EPFO ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए बताया है कि वॉट्सऐप आधिकारिक चैनल शुरू किया जा रहा है। यूजर्स कई तरीकों से इस चैनल के जरिए जुड़ सकते हैं। पोस्ट में वॉट्सऐप चैनल का लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके चैनल से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट में फोटो पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी चैनल से जुड़ा जा सकता है।
  • WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
    WhatsApp पर फोन नंबर बदलने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बिना पूरी जानकारी के ऐसा करने पर आपको अकाउंट और चैट बैकअप में दिक्कत आ सकती है। WhatsApp यूजर्स को चेंज फोन नंबर फीचर का उपयोग करके अपने अकाउंट में नया नंबर शामिल करने की सुविधा देता है। यूजर्स को नंबर बदलने से पहले यह कंफर्म करना चाहिए कि उनके नए नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं, जबकि पुराना नंबर पहले से ही WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
    Ganesh Chaturthi के मौके पर WhatsApp से दोस्तों और परिवार वालों को खास अंदाज में शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए WhatsApp में मौजूद स्टिकर फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर उपलब्ध स्टिकर पैक्स डाउनलोड करके उन्हें किसी भी चैट में भेज कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp में Gallery की फोटो से Custom Sticker बनाने का ऑप्शन भी मिलता है। कुछ यूजर्स के लिए AI की मदद से स्टिकर्स बनाने का फीचर भी मिलता है। इसमें Description लिखकर अपनी पसंद का Sticker तैयार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में WhatsApp पर Ganpati Stickers डाउनलोड करने, भेजने और बनाने का आसान तरीका बताया गया है।
  • WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
    अगर किसी यूजर को कोई दिक्कत है तो यह दिक्कतों का समाधान करता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि जब यूजर्स WhatsApp सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करते हैं तो यह दिक्कत की जानकारी के साथ-साथ उनका फोन नंबर या ईमेल एड्रेस भी एकत्रित करता है, जिससे दिक्कत को ठीक करते हुए यूजर्स से कॉन्टैक्ट कर पाएं।
  • 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
    WhatsApp आने वाली 8 सितंबर की तारीख से कुछ स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि 8 सितंबर, यानी मंगलवार से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कई स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा। इसमें एंड्रॉयड के साथ-साथ iPhone भी प्रभावित होने वाले हैं।

व्हाट्सऐप - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »