WhatsApp ने भारत में बैन किए 45 लाख से ज्यादा एकाउंट्स

वॉट्सऐप की ओर से जारी मासिक रिपोर्ट में बताया गया है कि फरवरी में 45,97,400 वॉट्सऐप एकाउंट्स पर बैन लगाया गया है

WhatsApp ने भारत में बैन किए 45 लाख से ज्यादा एकाउंट्स

बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रत्येक महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है

ख़ास बातें
  • फरवरी में 45,97,400 वॉट्सऐप एकाउंट्स पर बैन लगाया गया है
  • पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने कड़े IT रूल्स लागू किए थे
  • WhatsApp पर जल्द अनचाही या स्पैम कॉल्स की समस्या का समाधान हो सकता है
विज्ञापन
मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने भारत में फरवरी में 45 लाख से ज्यादा एकाउंट्स पर बैन लगाया है। वॉट्सऐप ने जनवरी में 29 लाख एकाउंट्स को बैन किया था। फरवरी में 12 लाख से अधिक वॉट्सऐप एकाउंट्स पर यूजर्स की ओर से किसी रिपोर्ट के मिलने से पहले रोक लगाई गई थी। 

Meta के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप की ओर से जारी मासिक रिपोर्ट में बताया गया है कि फरवरी में 45,97,400 वॉट्सऐप एकाउंट्स पर बैन लगाया गया है। वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने बताया, "यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर्स की ओर से मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई के साथ ही वॉट्सऐप की ओर से अपने प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी होती है। किसी पुराने मुद्दे के समान मानी जाने वाली शिकायत को छोड़कर हम सभी शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हैं।" पिछले वर्ष लागू किए गए कड़े IT रूल्स के तहत, 50 लाख यूजर्स से अधिक वाले बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रत्येक महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है। इस रिपोर्ट में इन प्लेटफॉर्म्स को मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी देनी होती है। 

सोशल मीडिया फर्मों को उनके प्लेटफॉर्म्स पर हेट स्पीच, गलत जानकारी और फेक न्यूज के कारण विरोध का सामना करना पड़ा है। ऐसी आशंकाएं जताई गई थी ये प्लेटफॉर्म्स एकतरफा तरीके से कंटेंट को हटाने के साथ ही बहुत से यूजर्स पर बैन लगा रहे हैं। केंद्र सरकार ने ग्रिवांस अपीलेट कमेटी (GAC) की व्यवस्था शुरू की थी। इसमें सोशल मीडिया फर्मों के फैसलों के खिलाफ यूजर्स एक पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। 

WhatsApp पर जल्द अनचाही या स्पैम कॉल्स की समस्या का समाधान हो सकता है। दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले इस ऐप में एक फीचर लाया जा सकता है जिससे ऐसी कॉल्स को साइलेंट किया जा सकेगा। यह मैसेजिंग सर्विस फोन नंबर्स पर बेस्ड है और इसमें एक व्यक्ति किसी अन्य रजिस्टर्ड यूजर को उसकी एड्रेस बुक में कॉन्टैक्ट के तौर पर सेव नहीं होने के बावजूद कॉल कर सकता है। वॉट्सऐप पर नए फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने बताया था कि वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन में ऐसे फीचर के लिए कोड शामिल है जिससे यूजर्स अज्ञात नंबर्स से कॉल्स को साइलेंट कर सकेंगे। हालांकि, नया फीचर फाइनल नहीं हुआ है और इसे डिवेलप किया जा रहा है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »