Complaints

Complaints - ख़बरें

  • Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
    स्मार्टफोन आज हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। इसमें न केवल हमारा निजी डेटा और यादें होती हैं, बल्कि बैंकिंग और कई तरह के अकाउंट्स की जानकारी भी मौजूद होती है। ऐसे में फोन खो जाने के कारण बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन फोन खो जाने पर यूजर को तुरंत कुछ ऐसे एक्शन लेने चाहिएं जिससे फोन खोने पर नुकसान न हो।
  • Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
    एक Reddit पोस्ट में Apple Watch यूजर ने दावा किया है कि उसकी घड़ी अचानक गर्म होकर उसकी कलाई को जला गई, जिससे ब्लिस्टर और निशान पड़ गए। यूजर के मुताबिक घटना सितंबर 2025 की है, लेकिन करीब 6 महीने बाद भी उसे Apple Support से कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला। उसने आरोप लगाया कि उसे बार-बार अलग-अलग एडवाइजर से बात करनी पड़ी और हर बार पूरी घटना दोहरानी पड़ी। यूजर का यह भी कहना है कि उसने डिवाइस टेस्ट, स्टोर विजिट और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कीं, लेकिन मामला अब तक अनसुलझा है।
  • मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
    स्मार्टफोन चोरी (Smartphone lost) हो जाने पर आपको तुरंत कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिएं जिससे आपको किसी भी तरह का निजी नुकसान न हो। इसके लिए आपको सिम ब्लॉक करवा देना चाहिए। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दें। साथ ही बैंक, डिजिटल पेमेंट ऐप्स को ब्लॉक करवा दें।
  • WhatsApp ने भारत में बैन किए 98 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, गलत इस्तेमाल, नुकसान की थी आशंका
    जून में इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को यूजर्स से 23,596 शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों से जुड़े 1,001 एकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें एकाउंट्स को बैन करना शामिल है। इन शिकायतों में से 16,069 बैन की अपील से जुड़ी थी। इसके नतीजे में 756 एकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जून में वॉट्सऐप को यूजर्स से कुल 23,596 शिकायतें मिली थी।
  • Infosys ने बर्खास्त किए गए ट्रेनीज को दिया एक महीने के वेतन, टिकट के भुगतान का ऑफर
    Infosys ने इन ट्रेनीज को एक महीने के वेतन के साथ ही एक्सटर्नल ट्रेनिंग, एकोमडेशन और ट्रैवल अलाउंस की पेशकश की है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफोसिस ने हाल ही में बर्खास्त किए गए लगभग 240 ट्रेनीज को ईमेल भेजकर बताया है कि उन्हें एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इस ईमेल में कहा गया है कि नौकरी गंवाने वाले ट्रेनीज को मुफ्त एक्सटर्नल ट्रेनिंग की पेशकश की जाएगी।
  • इंफोसिस की बढ़ी मुश्किल, वर्कर्स की छंटनी पर केंद्र सरकार का सख्त रवैया
    मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट ने कर्नाटक की लेबर मिनिस्ट्री को इंफोसिस में फ्रेशर्स की छंटनी के विवाद का समाधान करने के लिए जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया है। IT वर्कर्स की यूनियन Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने इससे पहले लेबर मिनिस्ट्री के सामने इंफोसिस के मैसुरु कैम्पस में फ्रेशर्स की छंटनी का मुद्दा उठाया था।
  • Uber ड्राइवर ने महिला को भेजा भद्दा मैसेज, सोशल मीडिया पर बवाल के बाद हुआ बैन
    दिल्ली की एक वकील, तान्या शर्मा ने Uber के साथ हुए एक बुरे अनुभव को सभी के साथ शेयर करने के लिए LinkedIn का सहारा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक Uber कैब ड्राइवर ने राइड बुक करने के तुरंत बाद उन्हें भद्दे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। अपने पोस्ट में उन्होंने सबूत के तौर पर चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ड्राइवर ने लिखा था, "जल्दी आओ बाबू यार। मन हो रहा है।"  उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली के समृद्ध इलाकों में से एक में ऐसी घटनाएं कैसे हो सकती हैं।
  • Blinkit, Zepto को मिल सकती है राहत, CCI की जांच होनी मुश्किल
    हाल ही में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने CCI को लिखे एक पत्र में बताया था कि क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का प्रयास कर रही हैं। इसमें CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन किया गया था।
  • ओला इलेक्ट्रिक जल्द शुरू करेगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग
    कंपनी ने बताया है कि वह जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। Roadster की डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत से होगी। कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने ओला इलेक्ट्रिक की नई गीगाफैक्टरी में जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने का संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि गीगाफैक्टरी का मोटरसाइकिल के साथ स्तर बढ़ाया जा रहा है।
  • Ola Electric ने की वापसी, अक्टूबर में बेची 50,000 यूनिट्स से ज्यादा 
    यह कंपनी की होलसेल्स है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने कंपनी की रिटेल सेल्स 41,605 यूनिट्स की रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग 30 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। अक्टूबर में कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर रजिस्ट्रेशंस में 74 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि, सितंबर की तुलना में इसकी सेल्स 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।
  • Ola Electric का दावा, कस्टमर्स की 99 प्रतिशत से ज्यादा शिकायतों का किया निपटारा
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि उसने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) के पास दर्ज शिकायतों में से 99 प्रतिशत से अधिक का समाधान कर दिया है।कंपनी ने कहा है कि CCPA के पास कस्टमर्स की ओर से दर्ज कराई गई लगभग 10,644 शिकायतों में से उसने 99.1 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया है। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
  • Ola Electric ने सर्विस में शिकायतों को दूर करने के लिए हायर किया कंसल्टेंट
    ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सर्विस नेटवर्क में सुधार के लिए कंसल्टिंग फर्म Ernst & Young (EY) को हायर किया है। कंपनी के खिलाफ पिछले 12 महीनों में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कस्टमर्स ने लगभग 10,000 शिकायतें दर्ज कराई हैं। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
  • ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत इस पोर्टल पर करें ऑनलाइन, शख्‍स को वापस मिले 5 लाख रुपये
    एक शख्‍स को डिजिटल अरेस्‍ट करके लूटे गए 5 लाख रुपये नोएडा की साइबर सेल ने 12 दिन में वापस दिलवा दिए। साइबर फ्रॉड की ऑनलाइन कंप्‍लेंट करना बहुत आसान है। https://cybercrime.gov.in/ पोर्टल पर जाकर शिकायत दी जा सकती है। पहली बार कंप्‍लेंट के लिए कुछ डिटेल्‍स देनी होती हैं जैसे- मोबाइल नंबर, ईमेल। पोर्टल के जरिए देशभर के सभी नागरिक अपनी कंप्‍लेंट दे सकते हैं।
  • स्पैम कॉल्स पर TRAI की सख्ती, 2.75 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर हुए डिसकनेक्ट
    TRAI ने स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केट्स पर लगाम कसने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने 2.75 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शंस काटे हैं। इसके साथ ही बहुत सी फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है
  • Google की Pixel 9 सीरीज के यूजर्स की वायरलेस चार्जिंग में समस्या की शिकायत
    Pixel 9 के एक यूजर ने कुछ वायरलेस चार्जर्स की लिस्ट दी है जिनसे चार्जिंग करने में समस्या हो रहा है। इस यूजर ने बताया है कि गूगल के वायरलेस पिक्सल स्टैंड चार्जर से भी चार्जिंग नहीं हो पा रही

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »