Ola ने किया गूगल मैप्स से किनारा, 100 करोड़ रुपये की होगी बचत

हाल ही में ओला ने Microsoft का Azure प्लेटफॉर्म छोड़ा था। देश में ओला की टक्कर Uber से होती है

Ola ने किया गूगल मैप्स से किनारा, 100 करोड़ रुपये की होगी बचत

हाल ही में कंपनी ने Microsoft का Azure प्लेटफॉर्म छोड़ा था

ख़ास बातें
  • ओला ने अपनी मैपिंग सर्विस का इस्तेमाल शुरू किया है
  • इससे पहले यह गूगल मैप्स की सर्विस ले रही थी
  • देश में ओला की टक्कर Uber से होती है
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Ola ने अपनी मैपिंग सर्विस बनाई है। इससे पहले यह Google Maps का इस्तेमाल कर रही थी। हाल ही में ओला ने Microsoft का Azure प्लेटफॉर्म छोड़ा था। देश में ओला की टक्कर Uber से होती है। कंपनी ने बताया है कि गूगल मैप्स की सर्विस छोड़ने से उसे वार्षिक 100 करोड़ रुपये की बचत होगी। 

ओला के CEO, Bhavish Aggarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, "पिछले महीने Azure को छोड़ने के बाद, हम गूगल मैप्स से पूरी तरह बाहर निकल गए हैं। हम इस पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे। हमारी इन-हाउस ओला मैप्स सर्विस पर शिफ्ट होने से यह खर्च शून्य हो गया है।" 

इसकी इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी डिवेलप करने का प्रयास तेज कर दिया है। अग्रवाल ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ओला के अपने सेल्स का इस्तमाल किया जा सकता है। कंपनी तमिलनाडु में इसके लिए फैक्टरी लगा रही है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 107 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है। 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है। पिछले महीने कंपनी ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना पड़ेगा। वैकेशन मोड कस्टमर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। इसके अलावा S1 X राइड से जुड़े आंकड़े और बैटरी की स्थिति की भी जानकारी मिलेगी। S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  7. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  8. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  9. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  10. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »