Microsoft

Microsoft - ख़बरें

  • Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
    Microsoft आउटेज के चलते जर्मनी के एक होटल में एक दर्जन के लगभग लोगों की जान पर बन आई। एक थीम पार्क होटल में क्लोरीन का लेवल आवश्यकता से बहुत ज्यादा बढ़ गया। मेहमानों तक जरूरी जानकारी नहीं पहुंच पाई जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। यहां तक कि उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ गया।
  • Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
    Microsoft 365 की दुनियाभर में ठप हुई सर्विस अब धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। कंपनी के मुताबिक, Outlook मेलबॉक्स एक्सेस और ईमेल प्रोसेसिंग में सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, सर्वर की क्षमता अभी सामान्य स्तर पर नहीं लौटी है और कुछ यूजर्स को रुक-रुककर परेशानी हो सकती है। Microsoft ने देरी से आने वाले ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए टाइमआउट विंडो बढ़ाकर 48 घंटे कर दी है। इस आउटेज का असर Outlook, Teams, SharePoint, OneDrive और Microsoft 365 की कई दूसरी सर्विस पर पड़ा था।
  • Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
    दुनियाभर में कई देशों में महत्वपूर्ण सर्विसेज पर इस आउटेज का असर रिपोर्ट किया जा रहा है। जर्मनी में राष्ट्रीय रेल कंपनी ने सर्विसेज में बड़ी परेशानी की खबर दी है।
  • Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
    Microsoft की सर्विसेज ने गुरुवार से अचानक काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते दुनिया भर में ऑफिस में कामकाज की रफ्तार रुक गई। कंपनी की ईमेल सर्विस आउटलुक समेत, 365 और अन्य सर्विसेज को खोलने में यूजर्स को परेशानी हुई।
  • HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
    HMD Slate Tab 5G का डिजाइन Microsoft की Surface रेंज और Nokia Lumia 2520 के जैसा है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हो सकते हैं। HMD Slate Tab 5G में 9,250 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, HMD ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस फीचर फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें F20 2-इन-1 स्पीकर सिस्टम है, जो स्पीकर म्यूजिक प्लेबैक, FM रेडियो और कॉल्स के लिए हाई-वॉल्यूम ऑडियो उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें King Talker वॉयस असिस्टेंट है। इस फोन की थिकनेस 13.4 mm की है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ उपलब्ध है।
  • मुफ्त में सीख लो AI, इससे पहले देर हो जाए! Google, IBM और Microsoft के ये 7 कोर्स सिखाएंगे जरूरी स्किल्स
    AI सीखना चाहते हैं लेकिन महंगे कोर्स पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते? Google, IBM SkillsBuild और NIELIT Virtual Academy पर कई AI Courses बिना फीस के उपलब्ध हैं। इनमें Generative AI, Large Language Models, AI Image Generation, AI Ethics और AI आधारित Content Creation जैसे विषय शामिल हैं। यहां सिर्फ ऐसे ऑप्शन शामिल किए गए हैं जिनके लिए कोर्स फीस नहीं देनी पड़ती।
  • अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
    चीन ने अपनी सरकारी संस्थाओं में अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सरकारी और सरकारी नियंत्रण वाली संस्थाओं को Windows 10 China Government Edition हटाने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि यह Windows का सामान्य वर्जन नहीं, बल्कि चीन की सरकारी जरूरतों के लिए Microsoft और चीनी सरकारी कंपनी CETC के सहयोग से तैयार किया गया खास वर्जन है। इस फैसले के पीछे डेटा सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताओं को अहम वजह बताया गया है। Windows की जगह चीन घरेलू Linux-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम को बढ़ावा दे सकता है।
  • अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
    Google ने अमेरिका की दिवालिया एयरलाइन Spirit Airlines के आंतरिक कारोबारी डेटा और सॉफ्टवेयर के लिए 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 95 करोड़ रुपये की बोली जीती है। अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक इस पैकेज में करीब 10 करोड़ ईमेल, 50 करोड़ Microsoft Teams चैट, दस्तावेज, स्प्रेडशीट, कैलेंडर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी शामिल है। Google इस डेटा का इस्तेमाल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए कर सकता है। हालांकि, सौदे में ग्राहक डेटा और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल नहीं है। डील को अभी अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है।
  • Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
    Microsoft ने CaptiveCrunch नाम के साइबर अटैक कैंपेन का खुलासा किया है, जिसमें Hotel, Airport और Conference Center जैसे स्थानों के Public WiFi नेटवर्क को निशाना बनाया जा रहा है। Microsoft के मुताबिक, Storm-2945 नाम का अटैकिंग ग्रुप DNS और HTTP ट्रैफिक में बदलाव करके यूजर्स को अपने कंट्रोल वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिडायरेक्ट कर सकता है। इसके बाद Windows या Browser Update जैसी दिखने वाली फर्जी स्क्रीन के जरिए Malware डाउनलोड करवाया जाता है। कंपनी ने यात्रियों को Guest WiFi को Untrusted Network मानने और WiFi कनेक्ट करने के बाद दिखने वाले संदिग्ध Software Updates को इंस्टॉल न करने की सलाह दी है।
  • Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
    Samsung India ने अपने Vision AI-powered बड़े स्क्रीन टीवी को प्रमोट करने के लिए “Big Celebration, Bigger Screen, Biggest Emotions” कैंपेन शुरू किया है। कंपनी के Vision AI TV पोर्टफोलियो में Micro RGB, OLED, Neo QLED, Mini LED और Crystal UHD मॉडल शामिल हैं। इन टीवी में Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसे AI सर्विस प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया गया है। चुनिंदा टीवी की खरीद पर 1,02,990 रुपये तक का Soundbar फ्री और 5,29,990 रुपये तक का TV फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा 20 फीसदी तक Cashback, Zero Down Payment और 36 महीने तक EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
    LG ने भारत में अपनी नई 2026 AI TV सीरीज लॉन्च की है। नई लाइनअप में QNED evo Mini LED, OLED evo, Micro RGB evo, Mini RGB evo, Nano 4K UHD और Smart AI TV मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने पहली बार भारत में 115-इंच QNED evo Mini LED TV भी पेश किया है। नए टीवी AI प्रोसेसर, 330Hz तक रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, Dolby Atmos, Google Gemini और Microsoft Copilot जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। नई AI TV रेंज की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये रखी गई है, जबकि फ्लैगशिप Micro RGB evo मॉडल की कीमत 12.99 लाख रुपये तक जाती है।
  • SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
    SpaceX ने 135 डॉलर प्रति शेयर के प्राइस पर IPO को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में कुछ बड़े स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स में शामिल रही इस कंपनी का शेयर IPO के प्राइस से लगभग 20 प्रतिशत गिर चुका है। इसके साथ ही लिस्टिंग के बाद के पीक प्राइस से इसकी मार्केट वैल्यू में लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर की गिरावट हुई है।
  • लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!
    एक लीक के अनुसार, HMD एक बार फिर Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क और उससे जुड़े पेटेंट अधिकार हासिल करने की तैयारी कर रही है। दावा किया गया है कि कंपनी पहले भी इस डील पर बातचीत कर चुकी थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था। फिलहाल HMD या Microsoft की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर यह डील पूरी होती है, तो Lumia ब्रांड की वापसी की संभावनाएं एक बार फिर बढ़ सकती हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि HMD भविष्य में Lumia नाम से नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी या नहीं।
  • AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
    AI डेटा सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अब बढ़ती गर्मी और क्लाइमेट चेंज इनके लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। CNBC की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, सामान्य दिनों में डेटा सेंटर की करीब 40% बिजली सिर्फ कूलिंग में खर्च होती है और हीटवेव के दौरान यह जरूरत और बढ़ जाती है। एक स्टडी के अनुसार, दुनिया की 79% डेटा सेंटर क्षमता जलवायु संबंधी जोखिम वाले इलाकों में मौजूद है। इसी वजह से Microsoft, Nvidia और दूसरी टेक कंपनियां नए कूलिंग सिस्टम और डेटा सेंटर डिजाइन पर काम कर रही हैं, ताकि भविष्य में बढ़ते तापमान का असर कम किया जा सके।

Microsoft - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »