• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ओला इलेक्ट्रिक का दमदार परफॉर्मेंस, 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी सेल्स

ओला इलेक्ट्रिक का दमदार परफॉर्मेंस, 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी सेल्स

पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है

ओला इलेक्ट्रिक का दमदार परफॉर्मेंस, 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी सेल्स

पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है

ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है
  • इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट ज्यादा है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की जून में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 107 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है। 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है। पिछले महीने कंपनी ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना होगा। 

वैकेशन मोड कस्टमर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। इसके अलावा S1 X राइड से जुड़े आंकड़े और बैटरी की स्थिति की भी जानकारी मिलेगी। S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। S1 X के 3 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। यह 4 kW की बैटरी के साथ लगभग 190 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

ओला इलेक्ट्रिक को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए मार्केट्स रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। इस IPO के जरिए कंपनी लगभग 5,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) में करने की योजना है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »