गूगल मैप्स

गूगल मैप्स - ख़बरें

  • AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
    Google ने Maps प्लेटफॉर्म में Gemini AI आधारित नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है। इसमें Ask Maps नाम का नया फीचर शामिल है, जिसके जरिए यूजर्स मैप से बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें लोकेशन से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी ने Immersive Navigation नाम का नया नेविगेशन सिस्टम भी पेश किया है, जिसमें 3D विजुअल्स और ज्यादा स्पष्ट रूट गाइडेंस मिलेगा। Google के मुताबिक यह Maps का पिछले एक दशक में सबसे बड़ा नेविगेशन अपडेट है और इसे चरणबद्ध तरीके से Android और iOS डिवाइस पर रोलआउट किया जाएगा।
  • अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन कैसे करें शेयर, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
    लोकेशन शेयर करने से आप अपनी सुरक्षा में एक अतिरिक्त परत जोड़ सकते हैं, क्योंकि रात के समय में या अंजान रास्तों में आपके परिवार वाले यह देख सकते हैं कि आप उस वक्त कहां पर मौजूद हैं। आपको सिर्फ भरोसेमंद या जानकार लोगों के साथ ही अपनी लाइव लोकेशन शेयर करनी चाहिए। कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी लाइव लोकेशन को पोस्ट नहीं करना चाहिए। अपनी लोकेशन को हमेशा के लिए दिखने से रोकने के लिए समय सीमा तय करनी बहुत ज्यादा जरूरी है।
  • दिल्ली में रोज 50+ लोग लापता? मोबाइल की सेटिंग्स से लेकर SOS Apps तक, ये हैं सेफ्टी के जरूरी तरीके
    दिल्ली में 2026 की शुरुआत के साथ ही लापता मामलों में तेज बढ़ोतरी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के पहले 15 दिनों में 807 लोगों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऐसे हालात में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं, बल्कि एक अहम सेफ्टी टूल बन जाता है। फोन में मौजूद SOS अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर्स को ऑन रखकर आप इमर्जेंसी के समय तुरंत मदद तक पहुंच सकते हैं। इस फीचर में Android, iPhone और जरूरी ऐप्स की जानकारी दी गई है।
  • Republic Day Parade 2026: ट्रैफ‍िक, पार्किंग से लेकर पब्लिक मैनेजमेंट तक, इस तरह AI करेगा पुल‍िस की मदद
    Republic Day Parade और Beating Retreat समारोह को देखते हुए Delhi Traffic Police ने इस बार ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए टेक्नोलॉजी पर खास जोर दिया है। Kartavya Path पर आने वाले आमंत्रित मेहमानों और दर्शकों की सुविधा के लिए AI से तैयार एनिमेटेड वीडियो, QR कोड बेस्ड पार्किंग सिस्टम, Google Maps और Mappls नेविगेशन सपोर्ट और नया कार-कॉलिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही 22 पार्किंग लॉट, 12 हेल्प डेस्क और सिक्योरिटी स्टाफ के लिए शटल सर्विस भी शुरू की गई है, ताकि 26 जनवरी को ट्रैफिक और भीड़ को आसानी से मैनेज किया जा सके।
  • अब नहीं होंगे लेट! Google Maps में छिपा है कमाल का फीचर, कहीं भी पहुंचाएगा सही समय पर
    गूगल मैप्स में एक कमाल का फीचर मिलता है जो यूजर उसके गंतव्य स्थान तक सही समय पर पहुंचाने में मदद करता है। इस फीचर को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। बस आपको गूगल मैप्स में जाकर सेटिंग्स में एक टाइम सेट करना होता है, और बाकी सारी टेंशन फिर गूगल मैप्स की। गूगल मैप्स खुद ही उस रास्ते की सारी डिटेल्स निकाल लेता है और पता लगाकर बताता है कि वहां तक जाने में आपको कितना समय लगेगा
  • बिना इंटरनेट और डेटा के भी चलेगा नेविगेशन, ऐसे यूज करें Offline Maps
    ऑफलाइन मैप्स आज के टाइम में एक जरूरी फीचर बन चुका है, खासकर तब जब इंटरनेट स्लो हो या बिल्कुल उपलब्ध न हो। इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी एरिया का मैप पहले से डाउनलोड करके रख सकता है और बाद में बिना डाटा या वाई फाई के भी नेविगेशन इस्तेमाल कर सकता है। जीपीएस इंटरनेट के बिना भी काम करता है, इसलिए लोकेशन और रूट आसानी से मिल जाते हैं। ट्रैवल, रोड ट्रिप, रिमोट एरिया और इमरजेंसी सिचुएशन में ऑफलाइन मैप्स काफी काम आते हैं। हालांकि रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट जैसी कुछ सुविधाएं इसमें लिमिटेड रहती हैं।
  • AQI चेक करने के लिए ऐप नहीं? मोबाइल में पहले से मौजूद हैं ये ऑप्शन
    दिल्ली-NCR में बढ़ते पॉल्यूशन के बीच AQI चेक करना अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग डिवाइस की जरूरत नहीं, सिर्फ स्मार्टफोन ही काफी है। Google Search, Google Maps, Weather ऐप्स और सरकारी Sameer ऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स से यूजर्स अपने इलाके की हवा की क्वालिटी रियल-टाइम में देख सकते हैं। अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके AQI की सही स्थिति समझना खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में ज्यादा जरूरी हो गया है।
  • Best Apps for Air Travel in India: हवाई यात्रा कर रहे हैं? ये काम के ऐप्स फोन में रखना न भूलें
    पिछले कुछ दिनों से IndiGo फ्लाइट्स के डिले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, और ऐसी स्थिति में सही ऐप्स आपके पूरे ट्रैवल को मैनेज करने में बड़ी मदद करते हैं। Flightradar24 और FlightAware रियल-टाइम फ्लाइट स्टेटस बताते हैं, जबकि एयरलाइन ऐप्स गेट चेंज और शेड्यूल अपडेट सबसे पहले दिखाते हैं। लंबी देरी की हालत में IRCTC और RedBus जैसे ऐप्स बैकअप ट्रैवल विकल्प ढूंढने में काम आते हैं। DigiLocker डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को तुरंत एक्सेस करने देता है और Google Maps एयरपोर्ट के अंदर भीड़ और टर्मिनल जानकारी दिखाता है। ऐसे ऐप्स फ्लाइट डिले के दौरान ट्रैवलर्स के लिए लाइफसेवर साबित होते हैं।
  • बिना इंटरनेट Google Maps कैसे करें उपयोग, ये है पूरा तरीका
    गूगल मैप्स को बिना इंटरनेट के भी उपयोग किया जा सकता है। ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए Google Maps ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा, क्योंकि ब्राउजर वर्जन बिना इंटरनेट काम नहीं करता है। वहीं एंड्रॉयड और गूगल फोन में बाय डिफॉल्ट मैप्स ऐप आता है। वहीं iOS यूजर्स को ऐप डाउनलोड करना होगा और Google अकाउंट के जरिए लॉगि करना होगा। आप ऐप स्टोर से इसे फ्री में डाउलनोड कर सकते हैं।
  • Google Maps बताएगा कितनी रखें स्पीड लिमिट! UP के इस शहर से शुरू हुआ गूगल का खास प्रोजेक्ट
    Google Maps अब नोएडा में चालकों को रोड की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। गूगल स्पीड लिमिट प्रोजेक्ट (Google Speed Limit Project) के तहत यह फीचर शुरू किया गया है। नोएडा इसे लागू करने वाला पहला शहर बन गया है। समझौता गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय और गूगल के बीच हुआ है। 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णन द्वारा वर्चुअली इसे लॉन्च किया गया।
  • अब सफर होगा ज्यादा सुहाना! Google Maps में Gemini AI, बोलकर देगा सारी जानकारी
    Google Maps AI Gemini Update: अगर आप सफर के दौरान गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपका एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने वाला है। गूगल मैप्स में अब Gemini AI को जोड़ दिया गया है जो आपके सफर को पहले से ज्यादा सुहाना और स्मार्ट बना देगा। अब मैप सिर्फ नेविगेशन ही नहीं, आपको आसपास की सारी जानकारी देगा।
  • Google Maps में आ रहा है ऐसा फीचर, जो सफर में खत्म कर देगा सबसे बड़ी टेंशन!
    Google Maps अब एक नए “Power Saving Mode” पर काम कर रहा है, जो आपके डिवाइस की बैटरी बचाते हुए नेविगेशन को सिंपल तरीके से जारी रखेगा। Android Authority द्वारा इस फीचर को Google Maps के 25.44.03.824313610 बीटा वर्जन में देखा गया है। इस मोड के एक्टिव होते ही स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाइट हो जाएगी, UI एलिमेंट्स हट जाएंगे और ऐप सिर्फ बेसिक डायरेक्शन दिखाएगा, ताकि बैटरी कम खर्च हो। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे सीधे फोन के पावर बटन से एक्टिव किया जा सकेगा, यानी आपको ऐप खोलने की भी जरूरत नहीं होगी।
  • Google का मुंबई एक्सिडेंट पर बयान, हमारा मैप वजह नहीं!
    Google Maps के डायरेक्शन को फॉलो करते हुए बेलापुर से उल्वे जाते समय गलती से अपनी कार खाई में गिरा बैठी। महिला को बेलापुर में बे ब्रिज से जाना था, लेकिन Google Maps ने उसे पुल के नीचे से ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाने वाला रास्ता दिखाया। महिला डायरेक्शन फॉलो करती रही और कुछ ही मिनटों बाद महिला पानी में जा गिरी। जब मरीन सिक्योरिटी ऑफिसर ने एक्सीडेंट देखा और तुरंत महिला को खाई से बाहर निकाला जो कि पानी में तैरती हुई नजर आ रही थी।
  • ट्रैफिक चालान से बचाएगा Google Maps का यह फीचर, ऐसे करें चालू
    आज के समय में सड़कों पर जगह-जगह स्पीड कैमरा लगे होते हैं, जिनमें ओवर स्पीड से गुजरने वाले वाहन की फोटो कैप्चर हो जाती है। अगर आप ओवरस्पीडिंग वाले चालान से बचाव चाहते हैं तो इसके लिए Google Maps का स्पीडोमीटर फीचरआपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। स्पीडोमीटर आपकी वर्तमान स्पीड को दिखाता है और अगर आप स्पीड लिमिट पार कर रहे हैं तो अलर्ट प्रदान कर सकता है।
  • कोविड-19 के केस बढ़े, फोन में रखेंगे ये ऐप्स तो कोरोना वायरस से कर पाएंगे बचाव
    कोविड-19 के मामले में देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में खुद को डिजिटली मजबूत करने की बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में हम आपको उन ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कोरोनावायरस से बचाव से लड़ने के लिए स्मार्टफोन में रखना बहुत जरूरी है। भारत सरकार ने CoWIN ऐप को भी कोरोनावायरस के दौरान ही बनाया था। आरोग्य सेतु को सरकार ने कोविड 19 की ट्रैकिंग लिए तैयार किया था।

गूगल मैप्स - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »