इस वेलनेस बैंड का प्राइस 8,999 रुपये का है और इसे शुरुआती ऑफर के तहत 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Qore Ultra को Desert Gold, Deep Blue और Deep Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है
बड़े वियरेबल्स ब्रांड्स में शामिल Pebble ने Qore Ultra वेलनेस बैंड को लॉन्च किया है। इस डिवाइस में एक यूनिफाइड थ्री-स्कोर सिस्टम के जरिए जटिल फिजियोलॉजिकल डेटा को AI-पावर्ड जानकारी में बदला जाता है, जिससे स्लीप, एक्टिविटी और रेडीनेस का आकलन किया जाता है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है। इस वेलनेस बैंड में वॉकिंग और रनिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन भी किया जाता है।
Qore Ultra में 4-PD प्रेसिजन सेंसर एरे और 6-एक्सिस मोशन सेंसर्स को इंटीग्रेट किया गया है। इस हार्डवेयर आर्किटेक्चर से महत्वपूर्ण डेटा की लगातार ट्रैकिंग की जा सकती है। इसमें हार्ट रेट, HRV, SpO_2, रेस्पिरेशन और स्ट्रेस की निगरानी शामिल है। इसकी बैटरी 15 दिन तक चल सकती है। प्रति दिन की फिटनेस को आसान बनाने के लिए इस फिटनेस बैंड में वॉकिंग और रनिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन भी किया जाता है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है।
Pebble Qore मोबाइल ऐप्लिकेशन इस हेल्थ इंटेलिजेंस के लिए एक हब के तौर पर कार्य करता है, जिसमें जटिल डेटा को आसानी से समझी जा सकने वाली जानकारी में बदला जाता है। इसमें यूजर्स अपनी प्रति दिन की तैयारी को 0-100 के रेडीनेस स्कोर के जरिए माप सकते हैं। इसमें स्लीप क्वालिटी, HRV और स्ट्रेस को रेडीनेस स्कोर के लिए आंका जाता है। इसके साथ ही बॉडी एनर्जी स्कोर के जरिए स्टैमिना को निगरानी की जाती है। यह ऐप लंबी-अवधि के लिए भी हेल्थ ट्रैकिंग करता है। पर्सनल वेलनेस कम्युनिटीज बनाने में मदद के लिए इस ऐप में कुछ फीचर दिए गए हैं। Pebble की को-फाउंडर, Komal Agarwal ने कहा, "Pebble Qore सीरीज टॉप फिटनेस बैंड्स में शामिल है। Qore Ultra में हमने यूजर्स को ऐसा डेटा उपलब्ध कराया है जिससे वे अपने प्रति दिन के रेस्ट, एक्टिविटी और आदतों में सुधार कर सकते हैं।"
इस वेलनेस बैंड का प्राइस 8,999 रुपये का है और इसे शुरुआती ऑफर के तहत 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Qore Ultra को Desert Gold, Deep Blue और Deep Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस वेलनेस बैंड की बिक्री Pebble की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के अलावा प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी